NEET UG Exam 2026: NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप; neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड, पाएं Direct Link

Last Updated: Apr 13, 2026, 12:04 IST

NEET UG एग्जाम 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने का यहां से डायरेक्ट लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

NEET UG Exam City Slip 2026 released at neet.nta.nic.in
NEET UG Exam City Slip 2026 released at neet.nta.nic.in

NEET UG Exam City Slip 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्र वेबसाइट पर जाकर अपनी-अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन लिंक का इस्तेमाल करके रोल नंबर फिल करना होगा। 

NEET 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में उन शहरों की डिटेल्स होती है, जहां छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम के लिए सेंटर एलोट किए जाते है। साथ ही, छात्रों को बता दें कि एग्जाम सिटी इंटिमेंशन स्लिप और एडमिट कार्ड में फर्क होता है। 

छात्र एग्जाम का हिस्सा बनने के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पा सकता हैं। 

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026: मुख्य डिटेल्स 

छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

डिटेल्स 

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम की डेट

3 मई, 2026 (रविवार)

एग्जाम का टाइम 

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

neet.nta.nic.in

एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट 

अप्रैल के आखिरी सप्ताह में

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को चेक और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आप सभी छात्र ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।

  2. होमपेज पर "NEET UG 2026 City Intimation Slip" के लिंक को क्लिक करें। 

  3. अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन को फिल करें। 

  4. जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  5. आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर निकालें।

एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप में फर्क 

अक्सर छात्रों को एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड एक ही दस्तावेज लगता है। परंतु, यह दोनों दस्तावेज छात्रों के लिए बिल्कुल अलग-अलग है।   

  • सिटी स्लिप: यह केवल आपको आपके एग्जाम शहर की जानकारी देता है, ताकि आप आने-जाने का इंतजाम पहले से कर लें। 

  • एडमिट कार्ड: इसमें आपके एग्जाम सेंटर का सटीक पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम दिया जाएगा। NTA एडमिट कार्ड एग्जाम से लगभग 3-4 दिन पहले जारी करता है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 12:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News