Rajasthan Exam Calendar 2026: बड़ी खबर! राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, देखें वैकेंसी डिटेल्स

Last Updated: Jan 14, 2026, 15:42 IST

Rajasthan Bharti Pariksha Calendar 2026: राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें पूरे साल होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। सरकार के मुताबिक, इन भर्तियों के जरिए 1 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह कैलेंडर जारी किया, जिसमें सभी भर्तियों और उनकी संभावित तारीखों का विवरण शामिल है।

राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026
राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026

Rajasthan Government Job Calendar 2026: युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया। इस कैलेंडर में 1 लाख से अधिक पदों पर होने वाली भर्तियों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में 15 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कैलेंडर में कुल 44 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों की परीक्षा जून–जुलाई में, RAS के 500 पदों की प्रारंभिक परीक्षा मई में और VDO के 3430 पदों की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।

कैलेंडर के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2026 तक अलग-अलग महीनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग में 10,000 पद, स्कूल व्याख्याता के 3725 पद, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 2214 पद और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पदों पर भर्ती होगी, जिनकी परीक्षा अगस्त में संभावित है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) लगभग 35,000 पदों पर 22 भर्तियां कराएगा। यह कैलेंडर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी उपयोगी है, जिससे वे अपनी तैयारी और समय-प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

Rajasthan Bharti Pariksha Calendar 2026: राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इस साल होने वाली कुल 44 भर्तियों से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।

क्र. सं

परीक्षा का नाम

पदों की संख्या

परीक्षा माह

1

प्राध्यापक भर्ती-2025

09

जनवरी

2

राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) सीधी भर्ती परीक्षा 2025

5449

जनवरी

3

राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (विज्ञान गणित) सीधी भर्ती परीक्षा-2026

1043

जनवरी

4

राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल III) ( सामाजिक अध्य्यन) सीधी भर्ती परीक्षा-2025

296

जनवरी

5

राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-IIII) (अंग्रेजी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025

221

जनवरी

6

राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-IIII) (हिन्दी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025

174

जनवरी

7

राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा-2025

187

जनवरी

8

राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा-2025

389

जनवरी

9

शिक्षा विभाग (विभिन्न पद)

10000

जनवरी-मार्च

10

सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती-2025

09

फरवरी

11

कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती-2025

13

फरवरी

12

आयुष मिशन के विभिन्न पद

1548

फरवरी

13

सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती-2024 (मुख्य परीक्षा)

1014

मार्च

14

उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा-2025

1015

अप्रैल

15

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा

1100

अप्रैल

16

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025

1100

अप्रैल

17

सहायक कृषि अभियंता भर्ती-2025

281

अप्रैल

18

प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)

136

मई

19

प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)

668

मई

20

व्याख्याता, व्याखाता कृषि एंव कोच संयुक्त भर्ती-2025 (माध्यमिक शिक्षा)

3725

मई-जून

21

राजस्थान राज्य एंव अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त) परीक्षा

500

मई

22

महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा

72

जून

23

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा

259

जून

24

कॉन्स्टेबल परीक्षा

4000

जून-जुलाई

25

लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा

10644

जुलाई

26

कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025 (माध्यमिक शिक्षा)

6500

जुलाई

27

कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025

12

जुलाई

28

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (विभिन्न पद)

3000

जुलाई-अगस्त

29

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा

322

अगस्त

30

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा

2214

अगस्त

31

सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2025

113

अगस्त

32

शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा

1079

सितंबर

33

निरीक्षक कारखाना एंव बायलर्स भर्ती-2025

12

सितंबर

34

निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती-2025

01

सितंबर

35

सहायक निदेशक एंव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती-2025

09

अक्टूबर

36

सफाई कर्मचारी भर्ती

24793

अक्टूबर

37

विविध पद

6000

अक्टूबर-दिसंबर

38

ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद)

2000

अक्टूबर

39

संरक्षण अधिकारी भर्ती-2025

12

नवंबर

40

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती

774

नवंबर

41

संविदा टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा

3500

दिसंबर

42

ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा

3430

दिसंबर

43

चिकित्सा अधिकारी भर्ती

600

दिसंबर

44

नर्सिंग एंव पैरा मेडिकल भर्ती

2000

दिसंबर

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 14, 2026, 09:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News