Live

rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट Direct Link, अभी करें चेक

Vijay Pratap Singh
Apr 1, 2026, 10:29 IST

rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026, RBSE 12th Result 2026, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का रिजल्ट 2026, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र Jagran Josh पोर्टल पर भी अपना RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है, जिसका डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करें
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करें

HIGHLIGHTS

  • Rajasthan 12th Result 2026 की Official Website-rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in का Server Down हो तो आप बिना समय गवाए जागरण जोश की वेबसाइट पर जाकर मार्क्स चेक कर सकते हैं।
  • Arts, Science, Commerce तीनों स्ट्रीमों के नतीजे एक साथ राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और RBSE के अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किएं।।
  • 12th Class Result 2026 RBSE में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक लाने अनिवार्य है।

Check RBSE 12th Science Result 2026

Check RBSE 12th Commerce Result 2026

Check RBSE 12th Arts Result 2026

rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026, RBSE 12th Result 2026, Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) अजमेर ने 12वीं का रिजल्ट 2026, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 96.23% छात्र पास हुए। साइंस में 5 छात्रों ने 99.80% के साथ टॉप किया, आर्ट्स में 3 छात्रों को 99.60% और कॉमर्स में एक छात्रा ने 99.20% अंक हासिल किए। आर्ट्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स 98.50% और साइंस 97.52% रहा।

रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, RBSE प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस दौरान टॉपर्स, स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट, पास प्रतिशत और कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

छात्र जल्दी RBSE 12th रिजल्ट 2026 देखने के लिए Jagran Josh पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 DigiLocker और SMS के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। बीएसईआर कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में लगभग करीब 9,10,009 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि पूरे प्रदेश में 6,170 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किए गए थे। जिनका अब रिजल्ट जारी हो रहा है। पिछले साल राजस्थान इंटर कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.07% था, आर्ट्स में 97.78% और साइंस में 94.43% रहा।

RBSE 12th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी—जैसे बोर्ड का नाम, रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय, आधिकारिक वेबसाइट और अन्य महत्वपूर्ण विवरण—आप नीचे दी गई टेबल में आसानी से देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

Board of Secondary Education Rajasthan (BSER), अजमेर

परीक्षा का नाम

RBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 Date

31 मार्च 2026

आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 Time

सुबह 10 बजे (जारी)

स्ट्रीम

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स

रिजल्ट देखने का तरीका

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in 

Rajasthan Class 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर "RBSE Senior Secondary (12th) Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  4. रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। 

  5. अंत में रिजल्ट का प्रिंट कर लें।

RBSE 12th Result 2026 Name-wise And Father Name से चेक करें

आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 आमतौर पर नाम और पिता के नाम से नहीं देखा जा सकता। रिजल्ट चेक करने का सबसे सुरक्षित तरीका रोल नंबर है, जो छात्रों के admit card में मिलता है। यदि admit card खो गया है, तो छात्र अपने स्कूल से रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। बिना रोल नंबर रिजल्ट देखना संभव नहीं है।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 के बारे में पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को सेव करें और रिफ्रेश करें-

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे के अंदर री-चेकिंग (Scrutiny) का विकल्प खोल देगा। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026

राजस्थान बोर्ड 12th कॉमर्स रिजल्ट 2026

rajresults.nic.in 12th class Result 2026
Rajasthan 12th Result 2026
Rajasthan Class 12th Result 2026

RBSE to Host Admission Festival for Next Academic Session, Board to Provide Study Material and Other Benefits

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News