This is an archived article last updated on Dec 25, 2024. The information may be outdated.

UPPSC PCS Question Paper 2024: GS और CSAT पेपर PDF करें डाउनलोड

Last Updated: Dec 25, 2024, 19:33 IST

UPPSC PCS Question Paper 2024 PDF Download: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज 22 दिसंबर 2024 को दोनों पालियों के लिए यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 सफलतापूर्वक आयोजित की है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हमने नीचे सामान्य अध्ययन पेपर 1 और CSAT के लिए UPPSC प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2024 पीडीएफ साझा किया है।

UPPSC Question Paper 2024 PDF
UPPSC Question Paper 2024 PDF

UPPSC PCS Prelims Question Paper 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 22 दिसंबर 2024 (रविवार) को सामान्य अध्ययन (GS) पेपर 1 और सामान्य अध्ययन पेपर 2 (CSAT) दोनों के लिए UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2024 सफलतापूर्वक आयोजित की। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक थी। UPPSC पीसीएस प्रारंभिक प्रश्न पत्र डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिए गए लेख में दिया गया है। जो उम्मीदवार UPPSC 2024 प्रश्न पत्र का इंतजार कर रहे थे, वे पेपर 1 और 2 दोनों के लिए यूपी पीसीएस प्रीलिम्स क्वेश्चन पेपर 2024 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें: Official UPPSC PCS Answer Key 2024 OUT

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पुलिस और अन्य अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 5,76,154 अभ्यर्थियों में से केवल 2,41,212 (करीब 42 प्रतिशत) ही परीक्षा में शामिल हुए।

यहां देखें:

UP PCS Prelims Question Paper 2024 PDF Links

UP PCS प्रारंभिक परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें कुल 2 पेपर होते हैं यानी पेपर I और पेपर II, प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलता है। परीक्षा की दोनों पाली समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिए गए लिंक पर क्लिक करके यूपी पीसीएस प्रीलिम्स क्वेश्चन पेपर 2024 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीपीएससी पीसीएस प्रश्न पत्र 2024 पीडीएफ 
Paper 1: GS सुबह 9:30 से 11:30 तक यहां क्लिक करें
Paper 2: CSAT दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यहां क्लिक करें

UPPSC PCS Prelims Exam 2024 का अवलोकन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2024 के लिए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है। पहले यह परीक्षा 27 अक्टूबर, 2024 के लिए निर्धारित थी, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। संशोधित तिथि 22 दिसंबर, 2024 है और यह उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में एक ही दिन में दो पालियों आयोजित की जाएगी। यूपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम से संबंधित जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम

प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024

संचालन निकाय का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)

संशोधित परीक्षा तिथि

22 दिसंबर, 2024

शिफ्ट का समय

  • - सुबह: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • - दोपहर: 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

परीक्षा का प्रकार

वस्तुनिष्ठ प्रकार, जिसमें दो पेपर शामिल हैं

प्रश्न पत्र

  • - सामान्य अध्ययन पेपर-I
  • - CSAT (सिविल सेवा योग्यता परीक्षा) पेपर-II

कुल अवधि

4 घंटे (प्रति पेपर 2 घंटे)

UP PCS Prelims Question Paper 2024 डाउनलोड कैसे करें? 

आप निम्नलिखित तरीकों से यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "प्रश्न पत्र" (Question Papers) या संबंधित अनुभाग खोजें।
  • वांछित वर्ष और परीक्षा के अनुसार प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।

UPPSC PCS Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न

UPPSC PCS परीक्षा प्रारूप में चयन के तीन चरण शामिल हैं: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जो 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। UPPSC परीक्षा पैटर्न के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

पेपर सब्जेक्ट अधिकतम अंक प्रश्नों की संख्या

पेपर 1

General Studies I

200 marks

150

पेपर 2

General Studies II (CSAT)

200 marks

100

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Dec 23, 2024, 11:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News