This is an archived article last updated on Jun 4, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है दालमोठ का शहर, जानें

Last Updated: Jun 4, 2025, 16:06 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।  हालांकि, क्या आप जानते हैं यूपी के किस जिले को दाल-मोठ के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में दालमोठ का शहर
यूपी में दालमोठ का शहर

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

यह क्षेत्र पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। राज्य का इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। इसके अतिरिक्त यहां का खान-पान भी समूचे भारत में विख्यात है। वहीं, यहां की कला, संस्कृति, अनूठी परंपराएं और समद्ध इतिहास ही है, जो हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह वजह है कि पर्यटन के ग्राफ में भी यह राज्य टॉप पर रहता है। 

यहां के कुछ जिलों का विशेष खान-पान है, जिसका स्वाद चखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। इस कड़ी में प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जिसे दालमोठ का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पश्चिमांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल और बुंदेलखंड शामिल हैं। वहीं, प्रदेश में कुल 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 28 सामुदायिक विकास प्राधिकरण और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

यूपी में कौन-सा जिला है दाल-मोठ का शहर

अब सवाल है कि यूपी में कौन-सा जिला दाल-मोठ का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि यूपी का आगरा जिला दाल-मोठ का शहर कहलाता है। 

क्यों कहा जाता है दाल-मोठ का शहर

आपने आगरा जिले को खान-पान के संदर्भ में सिर्फ पेठे के लिए सुना होगा। हालांकि, पेठे के अतिरिक्त यहां नमकीन का उत्पादन भी अधिक किया जाता है, जिसमें दाल-मोठ का नाम सबसे टॉप पर आता है। यहां दाल-मोठ का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। इस वजह से आगरा जिले को दाल-मोठ का शहर भी कहा जाता है। 

दिल्ली में मिली है खास पहचान 

आपको बता दें कि यूपी की दालमोठ को अब दिल्ली में भी खास पहचान मिली है। दिल्ली की विभिन्न सड़कों पर दालमोठ को अन्य व्यंजनों के साथ परोसा जाता है, जो कि दिल्ली वालों को खूब पसंद आती है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत की सबसे महंगी ट्रेन, जिसका 8 लाख से अधिक है किराया, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 4, 2025, 16:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News