आयुष्मान कार्ड में कितना बैलेंस बचा है? घर बैठे 60 सेकंड में मोबाइल से अभी करें चेक
Ayushman Card ka Balance Kaise Check Kare: आयुष्मान भारत योजना में हर परिवार को साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसलिए पहले से ही यह जान लें कि आपके कार्ड में कितने पैसे बचे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको कोई परेशानी न हो।
Ayushman Bharat Balance Check: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अगर आप इस कार्ड से इलाज करवा रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कितनी राशि खर्च हुई और कितनी बची है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने आयुष्मान कार्ड में बची हुई राशि आसानी से चेक कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है Ayushman Card का बैलेंस चेक करना?
आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले 5 लाख रुपये हर साल के लिए होते हैं। अगर आप साल खत्म होने से पहले ही पूरे 5 लाख रुपये खर्च कर देते हैं, तो दोबारा मुफ्त इलाज का लाभ अगले वित्तीय वर्ष में ही मिलेगा। इसलिए पहले से यह पता रखना जरूरी है कि आपके कार्ड में कितने पैसे बचे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको परेशानी न हो।
आयुष्मान ऐप (Ayushman App) से घर बैठे चेक करें बैलेंस
Ayushman Card ka Balance Kaise Check Kare: आयुष्मान कार्ड में कितने पैसे बचे हैं, यह जानने का सबसे आसान तरीका Ayushman App है। इसके लिए आप अपने फोन में प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद 'Wallet Balance' पर क्लिक करें। अब अपना राज्य और PM-JAY Card ID डालें। फिर आधार नंबर के आखिरी 6 अंक दर्ज करके आए हुए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद आपके सामने बचे हुए पैसे और अब तक हुए इलाज की पूरी जानकारी आ जाएगी।
टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके पाएं पूरी जानकारी
PMJAY Card Balance Check: अगर आप किसी वजह से ऐप नहीं चला पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप फोन करके भी अपने कार्ड में बचे हुए बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के आधिकारिक 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर कॉल करें। कॉल पर अपने कार्ड की सही जानकारी दें और पता करें कि अब तक कितने पैसे खर्च हुए हैं और कितने बाकी हैं।
Official Portal और Ayushman Mitra से भी मिलेगी मदद
आप मोबाइल ऐप या फोन के अलावा सरकारी वेबसाइट पर जाकर भी अपने इलाज और बचे हुए पैसों की जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा, आप किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर आयुष्मान मित्र हेल्पडेस्क पर अपना कार्ड दिखा सकते हैं। वहां आपको बता दिया जाएगा कि आपके खाते में कितने पैसे बचे हैं।
कार्डधारकों के लिए जरूरी बातें
ध्यान रखें, 5 लाख रुपये की यह लिमिट हर साल पूरे परिवार के लिए होती है। परिवार के सभी पात्र सदस्य मिलकर इसका फायदा उठा सकते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए OTP हमेशा सरकारी ऐप या आधिकारिक पोर्टल पर ही डालें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.