मिस वर्ल्ड बनने के बाद क्यों अधूरी रह गई कॉलेज की पढ़ाई? कितनी पढ़ी-लिखी हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?
Education Qualification: प्रियंका चोपड़ा ने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, अमेरिका के हाई स्कूलों और बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की और मुंबई के जय हिंद कॉलेज में क्रिमिनल साइकोलॉजी में एडमिशन लिया था। मिस वर्ल्ड 2000 बनने के बाद व्यस्त करियर के चलते उनकी कॉलेज की डिग्री भले ही अधूरी रह गई थी, यहां से जानें सभी डिटेल्स।
Miss world 2000, priyanka chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभिनय क्षमता, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाने वाली ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जब भी वह किसी इंटरनेशनल मंच पर बोलती हैं, साक्षात्कार देती हैं, तो उनकी सोच और बात-चीत शैली हर किसी को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। ऐसे में छात्रों और फैंस के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि प्रियंका चोपड़ा आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं, उन्होंने किन स्कूलों और कॉलेजों से पढ़ाई को पूरा किया है। साथ ही, उनका शुरुआती करियर लक्ष्य क्या था?
दिलचस्प बात यह है कि आज दुनिया की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों और निर्माताओं में शुमार प्रियंका चोपड़ा का शुरुआती सपना अभिनेत्री बनना नहीं, बल्कि एरोनॉटिकल इंजीनियर (Aeronautical Engineer) या क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट (Criminal Psychologist) बनना था। आइए यहां से जानते हैं कि उनके करियर ने कैसे एक्टिंग की तरफ रूख मोड़ा?
Priyanka Chopra Education Profile: स्कूल से कॉलेज तक की पूरी डिटेल्स
18 जुलाई 1982 को झारखंड (बिहार) के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा दोनों भारतीय सेना (Indian Army) में डॉक्टर थे। पिता के सैन्य ट्रांसफर (Transfers) के कारण प्रियंका को बचपन में देश के कई शहरों और विदेश के प्रतिष्ठित कॉलेजो में पढ़ने का मौका मिला।
- जन्म स्थान व पारिवारिक पृष्ठभूमि: जमशेदपुर (झारखंड), बाद में बरेली (उत्तर प्रदेश) से गहरा जुड़ाव रहा है।
- प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूली शिक्षा (भारत): उन्होंने लखनऊ के प्रसिद्ध ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज (La Martiniere Girls' College) में बोर्डिंग छात्र के रूप में पढ़ाई की और इसके बाद बरेली के सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज (St. Maria Goretti College) से शिक्षा प्राप्त की।
- हाई स्कूल की पढ़ाई (अमेरिका): 13 साल की उम्र में वह अपनी आंटी के पास अमेरिका चली गईं थी, जहां उन्होंने मैसाचुसेट्स के न्यूटन (Newton North High School), आयोवा के सीडर रैपिड्स (John F. Kennedy High School) और न्यूयॉर्क के क्वींस के स्कूलों में हाई स्कूल की पढ़ाई को पूरा किया।
- 12वीं (हायर सेकेंडरी) पूरी: अमेरिका से भारत लौटने के बाद उन्होंने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School, Bareilly) से अपनी 12वीं की पढ़ाई को पूरा किया।
- हायर एजुकेशन: 12वीं के बाद उन्होंने मुंबई के टॉप जय हिंद कॉलेज (Jai Hind College, Mumbai) में एडमिशन लिया। साथ ही, वह क्रिमिनल साइकोलॉजी (Criminal Psychology) की पढ़ाई भी करना चाहती थीं।
- एकेडमिक क्वालिफिकेशन: हायर एजुकेशन (12वीं), जय हिंद कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू करने के तुरंत बाद मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने और फिल्मों के प्रस्ताव मिलने के कारण उन्हें अपनी औपचारिक कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी दी थी।
भारत से अमेरिका और फिर मुंबई: क्यों अधूरी रह गई कॉलेज की डिग्री?
प्रियंका चोपड़ा की स्कूली यात्रा बेहद विविधतापूर्ण रही है। भारत के अनुशासित सैन्य और कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने के बाद जब वह किशोरावस्था में अमेरिका गईं, तो वहां उन्होंने वेस्टर्न क्लासिकल संगीत, कोरल गायन और थिएटर में भी एक्टिव रूप से भाग लिया। अमेरिका में रहते हुए उन्हें नस्लीय भेदभाव जैसी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी।
भारत वापस आकर बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल से 12वीं पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था। इसी दौरान उनकी मां ने उनकी तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया 2000 प्रतियोगिता के लिए भेज दीं थी। फिर, 18 साल की उम्र में उन्होंने पहले मिस इंडिया वर्ल्ड और फिर मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीतकर अपना नाम वल्ड में रोशन किया। विश्व सुंदरी बनने के बाद इंटरनेशनल दायित्वों और अभिनय करियर की शुरुआत के चलते वे अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी नहीं कर सकीं थी।
बिना कॉलेज डिग्री के भी कैसे बनीं ग्लोबल लीडर और आइकन?
भले ही औपचारिक रूप से प्रियंका चोपड़ा की डिग्री 12वीं के बाद पूरी नहीं हो पाई, लेकिन व्यावहारिक ज्ञान, निरंतर सीखने की ललक और वैश्विक अनुभव ने उन्हें किसी भी उच्च शिक्षित विशेषज्ञ के समकक्ष खड़ा किया है:
- इंटरनेशनल मंचों पर प्रभावशाली वक्ता: प्रियंका संयुक्त नेशनल (UNICEF) की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के रूप में बाल अधिकारों और शिक्षा पर दुनिया भर के मंचों को संबोधित कर चुकी हैं।
- सफल लेखिका और उद्यमी: उन्होंने अपना संस्मरण 'Unfinished' लिखा, जो न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर बना। इसके अलावा वह फिल्म प्रोडक्शन हाउस (Purple Pebble Pictures), हेयरकेयर ब्रांड और रेस्टोरेंट व्यवसाय का भी नेतृत्व कर चुकी हैं।
यहां भी पढ़े: कितने पढ़े लिखे हैं प्रसिद्ध कृष्णा, क्राइस्टचर्च टेस्ट में आकाश दीप की जगह मिली एंट्री
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.