T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप में भारत ने रचा इतिहास, बनाएं ये रिकॉर्ड
भारत ने टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड को हरा दिया है, भारत के नाम कई रिकॉर्ड बन गए हैं। इन रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा।
8 मार्च, 2026 का दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। टी20 विश्वकप 2026 का खिताब भारत ने जीत लिया है। इसके साथ ही इतिहास में ऐसे कई रिकॉर्ड बन गए हैं, जिन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। भारत पहली ऐसी टीम है, जिसने 3 बार टी20 विश्प कप जीता है। क्योंकि, इससे पहले भारत 2007 और 2024 में टी20 विश्वकप अपने नाम कर चुकी है।
भारत की जीत के साथ बने ये रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड को हराने पर भारत के नाम सबसे ज्यादा खिताब के रिकॉर्ड से लेकर मेजबानी विश्वकप विजेता का रिकॉर्ड तक का रिकॉर्ड हो गया है, जो कि इस प्रकार हैंः
सबसे ज्यादा खिताब का रिकॉर्ड
भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसने टी20 विश्वकप को 3 बार जीता है। क्योंकि, अभी भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड 2-2 खिताब के साथ बराबरी पर थी। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 का विश्वकप जीता था।
लगातार दो बार जीतने का खिताब
भारत विश्वकप का फाइनल मैच जीत लिया है। ऐसे में यह विश्वकप के इतिहास में पहली टीम है, जो कि लगातार दूसरा टी20 विश्वकप जीती है। क्योंकि, अभी तक किसी भी देश की टीम लगातार दो बार विश्वकप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।
घर में जीतने वाली पहली टीम है भारत
भारत की ओर से टी20 विश्वकप फाइनल मैच की मेजबानी की जा रही है। अभी तक कोई भी मेजबान देश अपनी धरती पर टी20 विश्वकप नहीं जीत सका है। भारत ने ऐसा कर इतिहास रच दिया है।
न्यूजीलैंड को हराने का रिकॉर्ड
टी20 विश्वकप का इतिहास उठाकर देखें, तो आज तक भारत ने कभी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। भारत, न्यूजीलैंड से तीन बार हारा है। हालांकि, आज भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। यह विश्वकप के फाइनल मंच पर भारत की ऐतिहासिक जीत है।
पढ़ेंः टी20 में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे अधिक रन का खिताब, यहां जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.