Rajasthan Royals IPL Squad 2026: राजस्थान का कप्तान कौन और टीम में कौन से खिलाड़ी है शामिल? यहां देखें पूरी टीम
रियान पराग (Riyan Parag) को 13 फरवरी 2026 को टीम का नया कप्तान बनाया गया, जिन्होंने संजू सैमसन की जगह ली। वहीं, कुमार संगकारा हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं, जिनके साथ विक्रम राठौर, शेन बॉन्ड और ट्रेवर पेनी जैसे अनुभवी स्टाफ जुड़े हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है और सभी टीमें पॉइंट्स टेबल की दौड़ में उतर चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीज़न के लिए रियान पराग को नया कप्तान बनाया है। टीम में यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान ने आईपीएल 2026 से पहले संतुलित और मजबूत टीम तैयार की है, जो नए जोश और रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है।
नई कप्तानी और कोचिंग सेटअप
रियान पराग (Riyan Parag) को 13 फरवरी 2026 को टीम का नया कप्तान बनाया गया, जिन्होंने संजू सैमसन की जगह ली। वहीं, कुमार संगकारा हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं, जिनके साथ विक्रम राठौर, शेन बॉन्ड और ट्रेवर पेनी जैसे अनुभवी स्टाफ जुड़े हैं।
राजस्थान रॉयल्स टीम हाई लाइट्स
| कप्तान | रियान पराग |
| कोच | कुमार संगकारा |
| मालिक | रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड |
| होम ग्राउंड | सवाई मानसिंह स्टेडियम |
स्क्वाड में संतुलन और मजबूती
टीम ने 16 खिलाड़ियों के साथ शुरुआत की थी (13 रिटेन, 3 ट्रेड), और ऑक्शन में 9 नए खिलाड़ियों को जोड़कर 25 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया। यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी टीम की बैटिंग को मजबूत बनाते हैं।
SRH IPL Team 2026: टीम में कौन से खिलाड़ी है शामिल और कमान किसके हाथ? यहां देखें पूरी टीम
Full RR Squad for IPL 2026 टीम स्क्वाड
| श्रेणी | खिलाड़ी | भूमिका |
| बल्लेबाज़ | शुभम दुबे | बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | वैभव सूर्यवंशी | बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | डोनोवन फरेरा | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | लुआन-ड्रे प्रिटोरियस | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | रवि सिंह | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | अमन राव पेराला | बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | शिमरोन हेटमायर | बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | यशस्वी जायसवाल | बल्लेबाज़ |
| बल्लेबाज़ | ध्रुव जुरेल | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ |
| ऑलराउंडर | रियान पराग | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | युधवीर सिंह चारक | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | रवींद्र जडेजा | ऑलराउंडर |
| ऑलराउंडर | दासुन शनाका | ऑलराउंडर |
| गेंदबाज़ | जोफ्रा आर्चर | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | तुषार देशपांडे | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | क्वेना मफाका | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | रवि बिश्नोई | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | सुषांत मिश्रा | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | यश राज पुनजा | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | बृजेश शर्मा | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | एडम मिल्ने | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | कुलदीप सेन | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | संदीप शर्मा | गेंदबाज़ |
| गेंदबाज़ | नांद्रे बर्गर | गेंदबाज़ |
ऑक्शन और ट्रेड्स के बड़े फैसले
टीम ने ट्रेड के जरिए रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को शामिल किया। ऑक्शन में रवि बिश्नोई (₹7.20 करोड़) सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जबकि एडम मिल्ने और कुलदीप सेनजैसे गेंदबाजों ने बॉलिंग अटैक को मजबूती दी।
ताकत और गेम प्लान
राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी संतुलित टीम है, जिसमें आक्रामक बल्लेबाजी, भरोसेमंद ऑलराउंडर और तेज-तर्रार गेंदबाजी शामिल है। जोफ्रा आर्चर, बिश्नोई और नांद्रे बर्गर जैसे गेंदबाज मैच का रुख पलट सकते हैं, जबकि पराग की कप्तानी टीम को नई दिशा देने का काम करेगी।
हर IPL सीज़न खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी, सभी भारतीय, देखें नाम और टीम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.