T20 Cricket: टी20 में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे अधिक शतक, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Last Updated: Feb 23, 2026, 17:04 IST

T20 cricket: टी 20 क्रिकेट 2026 महाकुंभ का आगाज हो गया है। इस कड़ी में हमें अलग-अलग मैचों में नए-नए रिकॉर्ड देखने को मिल रहे हैं। कुछ मैचों में हमें शतक भी देखने को मिले हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अब तक सबसे अधिक शतक जड़ने का खिताब किन खिलाड़ियों के नाम हैं, यदि नहीं, तो इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।

टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी
टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

T20 cricket: क्रिकेट का महाकुंभ कही जाने वाली  T20 2026 सीरिज चल रही है। महाकुंभ के रण यानि कि मैदान से प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस कड़ी में बल्लेबाज अपने बल्ले से शतकों की छड़ियां भी लगा रहे हैं।

हालांकि, अभी तक सबसे अधिक शतक जड़ने का नाम ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। उन्होंने  126 मैचों में कुल 5 शतक जड़े हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर भारत की ओर से रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 159 मैच खेलते हुए 5 शतक जड़े हैं।

रोहित शर्मा के अलावा भारत की ओर से एक बल्लेबाज और हैं, जिन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए टॉप 5 शतकीय खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज किया है। लिस्ट में किस-किस खिलाड़ी के हैं नाम और कितने-कितने हैं रन, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

ग्लेन मैक्सवेल 

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम की खिलाड़ी हैं, जिन्हें स्टार ऑलराउंडर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाकर अपना नाम लिस्ट में टॉप पर रखा है। मैक्सवेल ने कुल 126 मैचों में 155 के स्ट्राइक रेट से 5 शतक जड़े हैं। 

रोहित शर्मा

टी 20 में शतक जड़ने वाले टॉप खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर भारत की ओर से रोहित शर्मा हैं। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2007 से 2024 तक कुल 159 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 5 शतक जड़े हैं। खास बात यह है कि रोहित शर्मा का उच्च स्कोर 121 रन का नाबाद रहा।

फिल सॉल्ट

फिल सॉल्ट को इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाजों में गिना जाता है। वह टॉप लिस्ट में तीसरे पायदान पर आते हैं, जिन्होंने टी20 में सिर्फ 50 मैच में ही 4 शतक जड़े हैं। सॉल्ट का टॉप स्कोर 141 रन रहा है और इस पारी में वह नाबाद रहे हैं। आपको बता दें कि लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाकर वह दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने चार में से तीन शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही लगाए हैं। 

सूर्यकुमार यादव

टी20 टॉप बल्लेबाजों में भारत की ओर से दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का है। उन्होंने टी20 सीरिज में कुल 95 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने चार बार अपने बल्ले से शतकीय रिकॉर्ड पार किया है। यादव के टॉप स्कोर की बात करें, तो उन्होंने नाबाद रहते हुए 117 बनाए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड में टी20 शतक लगाने वाले वह दूसरे भारतीय बन गए थे। 

डारियस विसेर

टी20 में शतक लगाने के मामले में पांचवा स्थान सामोआ की ओर से खेलने वाले डारियस विसेर रखते हैं। उन्होंने अभी तक कुल 17 मैचों में 3 शतक जड़े हैं।

पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है ‘वनस्पति शास्त्रियों का स्वर्ग’, जानें नाम


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 23, 2026, 17:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News