AAI Admit Card 2026 [OUT]: एएआई एडमिट कार्ड जारी, ये रहा हॉल टिकट डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Oct 15, 2026, 09:39 IST

AAI Admit Card 2026 OUT: एएआई ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

AAI Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
AAI Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

AAI Admit Card 2026 OUT: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से विज्ञापन संख्या 12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत आयोजित होने वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) के हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों हेतु आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 अक्टूबर और 26 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर उसमें दी गई परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र के पते तथा अन्य आवश्यक निर्देशों की भली-भांति चेक कर लें।

AAI Admit Card 2026 Download Link 

AAI मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ibpsreg.ibps.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर, या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके और अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

AAI Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

AAI एडमिट कार्ड 2026- हाइलाइट्स

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा विज्ञापन संख्या 12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 21 अक्टूबर और 26 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

संगठन का नाम

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI)

पद का नाम

मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव

विज्ञापन संख्या

12/2026/CHQ/DR-CBT

कुल रिक्त पद

389

परीक्षा मोड

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा तिथियां

21 अक्टूबर और 26 अक्टूबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

www.aai.aero

AAI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना AAI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप aai.aero आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर करियर सेक्शन में डैशबोर्ड पर जाएं।

  • फिर 'Direct Recruitment of Managers and Junior Executives in Various Disciplines' under Advertisement No. 12/2026/CHQ/DR-CBT लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

AAI एडमिट कार्ड 2026 के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स

परीक्षा केंद्र जाने से पहले, उम्मीदवारों को जान लेना चाहिए कि वे नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले लें:

  • AAI एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट आउट

  • एक फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य मान्यता प्राप्त आईडी)

  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 15, 2026, 09:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News