AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हैंडीमैन और यूटिलिटी एजेंट के 998 पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिनमें 971 पद हैंडीमैन के लिए, 20 पद यूटिलिटी एजेंट (पुरुष) के लिए और 7 पद यूटिलिटी एजेंट (महिला) के लिए हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiasl.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एसएससी/10वीं कक्षा पास सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
AIATSL Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
AIATSL भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ में कुल 998 पदों की घोषणा की है। आप पद वाइज वैकेंसी डिटेल यहां देखें।
हैंडीमैन | 971 |
यूटिलिटी एजेंट (पुरुष) | 20 |
यूटिलिटी एजेंट (महिला) | 07 |
AIATSL Recruitment 2023 Notification: हाइलाइट
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नीचे दी तालिका में AIATSLभर्ती 2023 अधिसूचना से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
संगठन का नाम | एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड |
पोस्ट नाम | हैंडीमैन, यूटिलिटी एजेंट |
वर्ग | अपरेंटिस |
पदों की संख्या | 998 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 सितंबर 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया | शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण, व्यक्तिगत/वर्चुअल स्क्रीनिंग |
आधिकारिक वेबसाइट | aiasl.in |
AIASL Recruitment 2023 Notification PDF |
AIATSL भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
आवेदक को एसएससी/10वीं कक्षा पास होना चाहिए और अंग्रेजी भाषा पढ़ने और समझने में सक्षम होनी चाहिए।
AIATSL Apprentice Recruitment 2023: आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए।
AIATSL अप्रेंटिस वेतन 2023
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 21,330 रुपये का वेतन मिलेगा।
AIATSL आवेदन शुल्क 2023
इन पदों के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदायों से संबंधित उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
AIATSL Apprentice Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में प्रशंसापत्र/प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से ड्रॉप-बॉक्स के माध्यम से 18 सितंबर, 2023 तक आवेदन भेज सकते हैं।
आवेदन भेजने का पता: मानव संसाधन विकास विभाग, एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड, जीएसडी कॉम्प्लेक्स, सहार पुलिस स्टेशन के पास, सीएसएमआई हवाई अड्डा, टर्मिनल-2, गेट नंबर 5, सहार, अंधेरी-पूर्व, मुंबई-400099।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation