This is an archived article last updated on Jul 23, 2025. The information may be outdated.

Bihar Police Constable Admit Card 2025 OUT: 27, 30 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, ये रहा हॉल टिकट Direct Link

Last Updated: Jul 23, 2025, 13:57 IST

Bihar Police Constable Admit Card 2025 OUT: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 27 और 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी हुआ।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी हुआ।

Bihar Police Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा विभिन्न चरणों में 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। विशेष रूप से 27 और 30 जुलाई को परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर सीधा लिंक भी उपलब्ध है।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि, समय, और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि किसी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराया जा सके।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

BSEB Sakshamta Pariksha 3rd Admit Card 2025

आधिकारिकअधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक बिहार के 38 जिलों में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे, जिनमें से 6,717 पद विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

बिहार पुलिस में ड्राइवर के 4361 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

अभ्यर्थी दो तरीकों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके।
  2. यदि रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की मदद से भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक- (एक्टिव)

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की 23, 27 और 30 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब सक्रिय (Active) हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

Bihar Police Constable Admit Card Link

यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स

CSBC कांस्टेबल लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी जरूरी जानकारियाँ शामिल होती हैं, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और शिफ्ट, परीक्षा शहर, रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी आदि। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट से या उस लेख में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से बिहार पुलिस परीक्षा का संक्षिप्त अवलोकन भी प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती संगठनकेंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC)
पद का नाम कांस्टेबल
कुल पदों की संख्या 19,838
श्रेणी एडमिट कार्ड
स्थिति जारी
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 03 अगस्त 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 09 जुलाई 2025
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in

कैसे डाउनलोड करें Bihar Police Constable Admit Card 2025?

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

1-आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.inपर जाएं।
2-होमपेज पर “Download Admit Card for Bihar Police Constable Examination 2025 (Advt. No. 01/2025)” लिंक पर क्लिक करें।

3-लॉगिन विवरण दर्ज करें:

  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)

  • जन्म तिथि (Date of Birth)

  • फिर कैप्चा कोड भरें और Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

4- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण 

  1. उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी

    • नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी आदि।

  2. रोल नंबर और पंजीकरण विवरण

    • रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी आदि।

  3. परीक्षा केंद्र की जानकारी

    • परीक्षा केंद्र का नाम, पता और शहर।

  4.  परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा प्रारंभ समय।

  5. निर्देश और जरूरी हिदायतें

    • परीक्षा के दिन के निर्देश, दस्तावेज़ लाने संबंधी जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश।

Bihar Police Constable Bharti 2025 Admit Card Date: एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Advt. No. 01/2025) के लिए लिखित परीक्षा छह चरणों में आयोजित की जाएगी: 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025। हर एक परीक्षा की परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

परीक्षा तिथि

एडमिट कार्ड जारी

16 जुलाई 2025

9 जुलाई 2025

20 जुलाई 2025

13 जुलाई 2025

23 जुलाई 2025

16 जुलाई 2025

27 जुलाई 2025

20 जुलाई 2025

30 जुलाई 2025

23 जुलाई 2025

3 अगस्त 2025

27 जुलाई 2025

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 क्या है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न की स्पष्ट जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इससे उन्हें प्रत्येक विषय का वेटेज, पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या और अंकन प्रणाली को समझने में मदद मिलती है। बेहतर समझ के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिकाओं में प्रस्तुत किया गया है।

  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

  • न्यूनतम अर्हक अंक 30% निर्धारित है।

  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
अंग्रेज़ी    
हिन्दी    
सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र)    
विज्ञान (भौतिकी, रसायन, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान)    
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएँ    
कुल 100 100

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के आधार पर किया जाएगा।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 23, 2025, 13:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News