This is an archived article last updated on Jul 17, 2025. The information may be outdated.

Bihar Police Constable Driver Bharti 2025: बिहार पुलिस में ड्राइवर के 4361 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Last Updated: Jul 17, 2025, 16:22 IST

Bihar Police Constable Driver Bharti 2025: बिहार पुलिस में 4361 ड्राइवर पदों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2025 से www.csbc.bihar.gov.in पर कर सकेंगे। उम्मीदवार बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती से संबंधित सभी जानकारी यहां से प्राप्त करें।

Bihar Police Constable Driver Bharti 2025
Bihar Police Constable Driver Bharti 2025

Bihar Police Constable Driver Vacancy 2025: केंद्रीय चयन बोर्ड सिपाही (CSBC) ने बिहार पुलिस में चालक कांस्टेबल के कुल 4361 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है, जो बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। पुरुष और महिला दोनों ही उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Admit Card 2025 OUT

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (इंटरमीडिएट) होना अनिवार्य है और उसके पास मान्य ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) भी होना चाहिए। केवल बिहार राज्य के मूल निवासी उम्मीदवारों को आरक्षण और आयु सीमा में छूट मिलेगी, जबकि अन्य राज्य के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे

इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2025 से CSBC की आधिकारिक वेबसाइट (www.csbc.bihar.gov.in) पर कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 है। आवेदन प्रक्रिया सीधी और पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें उम्मीदवारों को जरूरी सूचना भरनी होगी, दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Bihar Police Constable Driver Bharti 2025 Notification OUT

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 4361 ड्राइवर रिक्तियों के लिए विस्तृत बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आवश्यक विवरण, जैसे पंजीकरण तिथियां, रिक्तियां, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आदि चेक करने के लिए अधिसूचना पीडीएफ अवश्य देखें। नीचे तालिका में हमने बिहार पुलिस ड्राइवर अधिसूचना 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक भी दिया है। 

जानकारी

विवरण

संगठन

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही (CSBC)

पद

ड्राइवर

कुल रिक्तियां

4361

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

रजिस्ट्रेशन तिथि

21 जुलाई से 20 अगस्त 2025

आधिकारिक वेबसाइट

www.csbc.bihar.gov.in

आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन PDF

क्लिक करें

Bihar Police Constable Driver Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस, दूसरी पुलिस इकाइयों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के कुल 4361 पदों पर भर्ती होगी। अलग-अलग वर्ग (कैटेगरी) के लिए रिक्तियां इस प्रकार हैं:

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (UR) 1772
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 436
अनुसूचित जाति (SC) 632
अनुसूचित जनजाति (ST) 24
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 757
पिछड़ा वर्ग (BC) 492
पिछड़ी वर्ग की महिलाएं (BCW) 248
कुल 4361

बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए योग्यता (Eligibility) क्या है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रमुख योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification):-

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।

ड्राइविंग लाइसेंस:-

  • आवेदक के पास मान्य ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) होना आवश्यक है

आयु सीमा (Age Limit):-

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की है।

श्रेणी

न्यूनतम उम्र

अधिकतम उम्र

गैर आरक्षित (Unreserved, UR)

20 वर्ष

25 वर्ष

पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC/EBC) पुरुष

20 वर्ष

27 वर्ष

पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC/EBC) महिला

20 वर्ष

28 वर्ष

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ट्रांसजेंडर (SC/ST/Transgender)

20 वर्ष

30 वर्ष

पूर्व संविदा नियोजित चालक सिपाही

20 वर्ष

संविदा की अवधि तक अधिकतम उम्र में छूट

CSBC Bihar Police Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

SC/ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 180 रुपये है, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए यह राशि 675 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की चयन प्रक्रिया प्रक्रिया है?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, जो केवल क्वालिफाइंग होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी और उसके बाद मोटर वाहन चालन दक्षता (ड्राइविंग टेस्ट) आयोजित किया जाएगा। चयन के अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा। मेरिट मुख्य रूप से ड्राइविंग टेस्ट के अंक और विशेष अनुबंध अनुभव के आधार पर बनेगी।

Bihar Police Constable Driver की Salary कितनी है?

ड्राइवर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। वेतन से जुड़ी अन्य सभी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 17, 2025, 16:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News