Life Insurance Corporation of India ने असिसटेंट पद की भर्ती के लिए एक रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के लिए 7000+ Vacancies हैं। अलग-अलग राज्यों में Vacancies की संख्या अलग-अलग है। LIC Assistant Recruitment 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 September से शुरू हो चुकी है और आज (1st October) इस पोस्ट के लिए Online Apply करने के लिए आखिरी दिन है। इस पद की भर्ती के लिए Preliminary Exam का आयोजन 21 और 22 October को होगा। आज इस लेख के द्वारा हम इस पोस्ट के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का पैटर्न जानेंगे और इसके अलावा इस एग्ज़ाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स के बारे में भी जानेंगे। LIC Assistant की चयन प्रक्रिया में 2 मुख्य चरण हैं। पहले चरण में Preliminary Exam आयोजित होगा और दूसरे चरण में Main Exam। यहाँ हमने सबसे पहले बुक्स के बारे में जानकारी दी है और इसके बाद इन दोनों परीक्षाओं (Prelims & Mains) के पैटर्न के बारें में जानकारी दी है।
LIC Assistant 2019 परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स:
इस परीक्षा का पैटर्न, विभिन्न बैंकों में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा से मिलता जुलता है और बैंक एग्जाम की तैयारी के लिए इस्तेमाल होने वाली बुक्स आपको इस परीक्षा की तैयारी में भी काफी मदद करेंगी। ज्यादातर टीचर्स और एक्सपर्ट्स निम्नलिखित किताबें पढ़ने का सुझाव देते हैं।
- Guide to LIC Assistant Prelim & Main Exam 2019 with 3 Online Tests
- Fast Track Objective Arithmetic by Rajesh Verma (For Quantitative Aptitude)
- Analytical Reasoning by MK Panday (For Reasoning Ability)
- Objective General English by S.P. Bakshi (For English)
LIC Assistant 2019 का Exam Pattern
Phase I: Preliminary Examination
पहले चरण में Preliminary Exam आयोजित होगा। इसमें ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट आयोजित होगा जिसके बारे में विस्तार से जानकारी कुछ इस प्रकार है।
Section | Name of the tests | Number of questions | Maximum marks | Medium of exam | Minimum qualifying marks | Duration | |
|
|
|
|
| SC/ST/PwBD | Others |
|
1 | English Language/Hindi Language** | 30 | 30 | English/Hindi | 11 | 12 | 20 Minutes |
2 | Numerical Ability | 35 | 35 | English/Hindi | 13 | 14 | 20 Minutes |
3 | Reasoning Ability | 35 | 35 | English/Hindi | 13 | 14 | 20 Minutes |
| Total | 100 |
|
|
|
| 1 Hour |
English Language/Hindi Language** का टेस्ट Qualifying नेचर का होगा इसका मतलब इसके अंक रैंक कैलकुलेट करने के दौरान नहीं काउंट होंगे। Main Examination में वही उम्मीदवार पहुँचेंगे जो सेक्शनल कट-ऑफ क्लियर करने के साथ-साथ ओवरआल कट-ऑफ भी क्लियर करेंगे। जो बाद में तय होगी।
Phase II: Main Examination
पहले चरण में सफल उम्मीदवार दूसरे चरण तक पहुँचेंगे। दूसरे चरण में भी ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसके सेक्शंस और अंकों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
Section | Name of the tests | Number of questions | Maximum marks | Medium of exam | Minimum qualifying marks | Duration | |
|
|
|
|
| SC/ST/PwBD | Others |
|
1 | General/Financial Awareness | 40 | 40 | English/Hindi | 14 | 16 | 30 Minutes |
2 | General English | 40 | 40 | English | 14 | 16 | 30 Minutes |
3 | Quantitative Aptitude | 40 | 40 | English/Hindi | 14 | 16 | 30 Minutes |
4 | Reasoning Ability/Computer Aptitude | 40 | 40 | English/Hindi | 14 | 16 | 30 Minutes |
5 | Hindi Language | 40 | 40 | Hindi | 14 | 16 | 30 Minutes |
| Total | 200 | 200 |
|
|
| 2 Hours 30 Minutes |
इस चरण में गलत जवाब देने के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग है। इस चरण को Qualify करने के लिए उम्मीदवारों को सेक्शनल कट-ऑफ के साथ-साथ एक ओवरआल कट-ऑफ भी क्लियर करना होगा जो बाद में तय होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation