बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर उत्तर कुंजी 2026 कब आएगी? जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
Bihar Police Constable Operator Answer Key 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जल्द ही घोषित की जाएगी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही, यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी उत्तर पर कोई आपत्ति होगी, तो उन्हें ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
Bihar Police Constable Operator Answer Key 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि CSBC जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आंसर की 2026 हाइलाइट्स
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 993 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। भर्ती से संबंधित अन्य प्रमुख जानकारी आप नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| भर्ती बोर्ड का नाम | केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार |
| भर्ती का नाम | Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 |
| विज्ञापन संख्या | Advt. No. 02/2026 |
| पद का नाम | कांस्टेबल ऑपरेटर |
| कुल पद | 993 |
| परीक्षा तिथि | 28 जून 2026 |
| आंसर की | जुलाई 2026 (संभावित) |
| आंसर की का प्रकार | प्रोविजनल (अस्थायी) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
कब जारी होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026?
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आंसर की 2026 (विज्ञापन संख्या 02/2026) जारी करने की तिथि के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, 28 जून 2026 को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी जुलाई 2026 के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद, उम्मीदवार अपने उत्तरों को चेक सकेंगे और किसी भी गलती के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आंसर की 2026 को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Bihar Police टैब में कांस्टेबल ऑपरेटर उत्तर कुंजी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करके अंकों की गणना करें।
Bihar Police Constable Operator Bharti: सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा।
-
लिखित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल टेस्ट
-
फाइनल मेरिट लिस्ट
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.