This is an archived article last updated on May 12, 2024. The information may be outdated.

(डायरेक्ट रिजल्ट) CG Board 10th, 12th Result 2024 Link, Roll Number: नतीजे जारी, एक क्लिक में देखें अपना परिणाम और मार्कशीट

Last Updated: May 12, 2024, 01:14 IST

CG Board 12th, 10th Result 2024: CGBSE रायपुर की ओर से 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए है. बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम अभी भी देख सकते है. साथ ही अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और Results.cg.nic.in पर उपलब्ध है. छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी परीक्षा में पास छात्रों को बधाई दी है.

CG Board 10th, 12th Result सबसे पहले अपना परिणाम यहां देखें
CG Board 10th, 12th Result सबसे पहले अपना परिणाम यहां देखें

CGBSE 10th, 12th Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए है. बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में शामिल छात्र अपने स्टूडेंट लॉगिन डिटेल्स का उपयोग कर अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है. परीक्षा में शामिल छात्रों को बता दें कि छात्र राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या Results.cg.nic.in पर विजिट करके दसवीं और बारहवीं का परिणाम और CGBSE 12th टॉपर्स लिस्ट देख सकते है और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है. गौरतलब है कि 10वीं की परीक्षा 2 से 21 मार्च, 2024 और 12वीं की परीक्षाएं  01 से 23 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गईं थी.

Direct link to check the CGBSE 10th, 12th and VOC Result 2024 is also provided below:

Check Here CGBSE 12th Result 2024 - Declared

Check Here CGBSE 10th Result 2024 - Declared

CGBSE 10th, 12th छत्तीसगढ़ बोर्ड 2024 के टॉपर्स

 साल 2024 छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा (10वीं और 12वीं ) में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है, दोनों क्लास के टॉपर्स के नाम आप यहां एक साथ देख सकते है-  

 

CGBSE 10th (दसवीं)
 
CGBSE 12th (बारहवीं)  
नाम
प्राप्त %
नाम
प्राप्त %
सिमर सिब्बा 99.50 (अंक-597) महक अग्रवाल 97.40 ( अंक-487)
होनिशा 98.83 कोपल अम्बष्ठ 97.00
श्रेयांस कुमार यादव  98.33  आयुषी गुप्ता और प्रीति मतवाली    96.80
राहुल गंजीर   98.17

समीर कुमार

96.60

डाली साहू     98.17

हर्षवती

96.00

अनिष्का सिंह ठाकुर  98.17

वेदांतिका शर्मा  

96.00

अर्पिता कुजुर    98.17

शुभ अग्रवाल  

96.00

पद्मिनी शांडिल्य      98.00

डाली पटेल  

95.80

जिज्ञासा     98.00

अदिति साहू   

95.80

निधि साहू  98.00

हिमांशी

95.80

गामनी कुमारी कंवर  98.00

वेदिका निषाद

 95.60

लुकेश्वर राजपूत    97.83

पियूष कुमार कन्नोजिया   

95.60

वंशिका साहू  97.83

कंकना घरमी 

95.40

जान्हवी पटेल     97.83

यमुना   

95.20

CGBSE 10th, छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई लाइट्स:

श्रेणी

छात्रों की संख्या

लड़के

लड़कियाँ

प्रथम

117,519

43,940

73,579

द्वितीय

123,386

56,346

67,040

तृतीय

16,165

9,719

6,446

छत्तीसगढ़ बोर्ड10वीं पूरक परीक्षा:

  • पूरक परीक्षा: कुल 19,012 छात्र (8,722 लड़के और 10,290 लड़कियां) पूरक परीक्षा में शामिल होंगे.
  • असफल छात्र: 63,910 छात्र (35,930 लड़के और 27,980 लड़कियां) परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए

नकल गतिविधियों में शामिल मिले 31 छात्र:  

छतीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल गतिविधियों में शामिल होने के कारण 31 छात्रों की पहचान की गई, जिसके कारण उनके परिणाम रोक दिए गए है. वहीं अपात्रता के कारण 96 छात्रों के परीक्षा आवेदन रद्द कर दिए गए थे.

सीजीबीएसई की ओर से धोखाधड़ी के मामलों और अन्य छात्रों की अयोग्यता के कारणों की गहन जांच करायी जा सकती है. 

छतीसगढ़ सीएम ने कहां 'शाबाश बेटियों':

छतीसगढ़ सीएम ने छतीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्रों को बधाई दी है, उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से छात्रों का मनोबल बढ़ाया है. उन्होंने कहां कि ''दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 
परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।''

CG BOARD 12th टॉपर्स 2024 

 छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारी बोर्ड परिणाम 2024 एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किये गए. साथ ही परीक्षा सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों की टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी जिसमें टॉपर्स के नाम, अंक, रैंक, स्कूल, वर्ग आदि डिटेल्स होगी. इस साल परीक्षा में शामिल छात्रों का पास प्रतिशत और स्ट्रीम वाइज छात्रों के प्रदर्शन की सभी डिटेल्स बोर्ड की ओर से जारी की जा रही है.

CGBSE 12th टॉपर्स 2024 

रैंक छात्र का नाम प्राप्त %
1 महक अग्रवाल 97.40
2 कोपल 97
3 आयुषी और प्रीति 96.80
4 समीर 96

cgboard online.com मिलिए 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से 

हायर सेकेंडरी (12वीं) में महक अग्रवाल प्रथम, कोपल अम्बष्ठ द्वितीय तथा प्रीति एवं आयुषी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं. स्वामी आत्मानंद स्कूल, जशपुर स्कूल की छात्रा सिमर सिब्बा ने हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. होनिशा ने दूसरा और श्रेयांस कुमार यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया है.

12वीं में 2 लाख, 68 हजार छात्र पास:


छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 80.74 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

12वीं में कुल पास छात्र 2 लाख, 68 हजार

cg board 10th result 2024 हाई लाइट्स 

34% उत्तीर्ण - प्रथम श्रेणी

36% उत्तीर्ण - द्वितीय श्रेणी

सिमरन सबा ने 597 अंको के साथ 10वीं में किया टॉप  

CGBSE 10, 12 Result 2024: ये है रिजल्ट की ऑफिसियल वेबसाइट

10th ka result kab aayega 2024 छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम ऑनलाइन मोड में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट का लिंक आप यहां देख सकते है और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है.

  • cgbse.nic.in
  • results.cg.nic.in
  • cg.results.nic.in

cg board 10th result 2024 roll number प्रेस कांफ्रेंस शुरू:

CGBSE CG Board Result 2024 की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गयी है, अब टॉपर्स के नाम की घोषणा की जा रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष परिणाम जारी करेंगी.

cg board results बस थोड़ी देर का और इंतजार

छत्तीसगढ़ बोर्ड रायपुर की अध्यक्ष रेणु पिल्ले बस थोड़ी ही देर में प्रेसकांफ्रेंस के माध्यम से 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेंगी. साथ ही अध्यक्ष की ओर से दसवी और 12वीं में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों की सूची भी पत्रकारों के साथ साझा करेंगी.   

Updated: 12:03 PM, 09 May 2024  

cg.nic.in login 2024 मार्कशीट के लिए छात्र रहे तैयार

सीजीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर विजिट करके अपनी मार्कशीट देख सकते है. रोल नंबर के साथ तैयार रहे छात्र- 

  • रोल नंबर 
  • रोल कोड 

Updated: 11:39 AM, 09 May 2024  

results.cg.nic.in छात्रों की बढ़ी धड़कने

जैसे-जैसे नतीजे का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में शामिल छात्रों की धड़कने तेज होती जा रही है. छात्रों में स्कोर कार्ड देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. कई छात्र रिजल्ट के लिये नजदीकी साइबर कैफे भी पहुंच रहे है. 

Updated: 11:34 AM, 09 May 2024  

CGBSE CG Board Result 2024: रेणु पिल्ले करेंगी रिजल्ट की घोषणा

सीजी बोर्ड 10वीं में की परीक्षा में कुल 342511 छात्र और 12वीं में 254906 छात्र शामिल हुए थे. सीजीबीएसई के सभागृह (रायपुर) में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले रिजल्ट की घोषणा करेंगी. आपको सभी को बता दें कि आचार संहिता के चलते राज्य के शिक्षा मंत्री रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं होंगे.      

Updated: 11:25 AM, 09 May 2024  

CGBSE CG Board Result 2024: cgbse.nic.in पर है ये अपडेट

सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट परिणाम को लेकर आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in लेटेस्ट आया है. मिली सूचना के अनुसार, रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है और 12.30 बजे रिजल्ट लिंक Active कर दिया जायेगा.   

Updated: 11:19 AM, 09 May 2024

cgbse.nic.in 2024 छात्रों की काउंसिलिंग की भी सुविधा:

छत्तीसगढ़ बोर्ड रायपुर की ओर से छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 भी जारी किया गया है. जिस पर छात्र 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते है. साथ ही छात्रों को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14416 जारी किया गया है.   

Updated: 11:07 AM, 09 May 2024

CG Board 10th, 12th Result सबसे पहले अपना परिणाम कैसे देखें

सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है और सबसे पहले अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते है- 

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर विजिट करें  
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10th या 12th Result 2024 पर क्लिक करें. 
  • अब छात्र अपना रोल नंबर सहित जरुरी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें 
  • इसके आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • छात्र अब अपनी मार्कशीट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट देख और डाउनलोड कर सकते है.

सीजीबीएसई रायपुर 10वीं परिणाम 2024 हाईलाइट्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 से जुड़ी सभी डिटेल्स नीचे हाई लाइट्स के माध्यम से दी गयी है जहां से छात्र एक नजर में सभी जानकारी देख सकते है- 

परीक्षा का नाम

सीजीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 

आयोजक 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई)

आयोजन 

राज्य स्तर पर (छत्तीसगढ़)

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024

10 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक 

10वीं थ्योरी परीक्षा 2024

2 से 21 मार्च 2024 तक 

सीजीबीएसई 10वीं परिणाम तिथि

10 मई, 2024 (संभावित)

सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 हाईलाइट्स

छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं के परीक्षा आयोजन से लेकर परिणाम 2024 तक की सभी जानकरी छात्र नीचे दिए गए हाईलाइट्स सेक्शन से देख सकते है.

परीक्षा का नाम

सीजीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 

परीक्षा आयोजक 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई)

आयोजन 

राज्य स्तर पर (छत्तीसगढ़)

परीक्षा का मोड

ऑफलाइन

12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024

10 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक  

12वीं थ्योरी परीक्षा 2024

1 से 23 मार्च 2024 तक 

सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2024

10 मई 2024 (संभावित)

12वीं परिणाम 2024 पुनर्मूल्यांकन

जून 2024 (संभावित)

Also Check;

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 12, 2024, 01:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News