Chhattisgarh School Holidays 2026: नवंबर 2026 में छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कितने दिनों तक रहेगी छुट्टी? छठ और गुरु नानक जयंती तक की देखें पूरी List

Last Updated: Nov 4, 2026, 19:25 IST

CG School Holiday Calendar November: नवंबर 2026 में छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के चलते कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी। यहां से पूरे शेड्यूल की जानकारी लें।

Chhattisgarh School Holidays November 2026 Diwali
Chhattisgarh School Holidays November 2026 Diwali

Chhattisgarh School Holidays November 2026: त्योहारी सीजन के चलते पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी काफी रौनक है। नवंबर 2026 का महीना छात्रों और पेरेंट्स के लिए छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने दीपावली से लेकर गोवर्धन पूजा, छठ महापर्व और गुरु नानक जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण नेशनल और धार्मिक त्योहार शामिल है। 

क्या आप जानते है नवंबर के महीने में छत्तीसगढ़ के सरकारी और प्राइवेट स्कूल कुल कितने दिनों तक के लिए बंद रहेंगे और किस-किस दिन छुट्टी रहेगी। त्योहार के मजे और पूरे आनंद लेने के साथ-साथ छात्र यहां से जानें की छत्तीसगढ़ के नवंबर 2026 के स्कूल में कब-कब हॉलिडे है। 

Chhattisgarh School Holidays 2026: नवंबर महीने की छुट्टियों की पूरी टेबल 

नवंबर 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पर्वों के अनुसार मिलने वाली छुट्टियों की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

पर्व 

निर्धारित डेट्स

दिनों की संख्या 

दीपावली छुट्टी 

08 नवंबर से 12 नवंबर 2026

5 दिन (लगातार)

गोवर्धन पूजा / भाई दूज

09 नवंबर से 10 नवंबर 2026

दीपावली अवकाश में शामिल

छठ पूजा विशेष छुट्टी 

15 नवंबर से 16 नवंबर 2026

2 दिन

गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

24 नवंबर 2026

1 दिन

रविवार के साप्ताहिक अवकाश

01, 08, 15, 22, 29 नवंबर 2026

5 दिन

त्योहारों के अनुसार छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद रहने का डिटेल्ड शेड्यूल

1. दीपावली और गोवर्धन पूजा की लंबी छुट्टियां

दीपावली का पावन पर्व रोशनी, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस दौरान बच्चों को पारंपरिक रूप से दीपावली, गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) और भाई दूज के अवसर पर लगभग 5 दिनों का निरंतर छुट्टी मिलती है, ताकि छात्र अपने परिवार के साथ मिलकर इन त्योहारों का आनंद ले सकें।

2. लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' पर छुट्टी 

बिहार और उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी अब छठ पूजा का पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। राज्य के कई हिस्सों में इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और स्कूलों द्वारा संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के दिनों में विशेष छुट्टी या राहत प्रदान की जाती है, जिससे छात्र और उनके परिवार सुगमता से पूजा में भाग ले सकें।

3. गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा छुट्टी 

नवंबर के अंतिम सप्ताह में गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान पर्व मनाया जाता है। इस दिन छत्तीसगढ़ के अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में राजपत्रित छुट्टी रहती है, जिससे स्कूलों को बीच सप्ताह में एक दिन का सुकून भरा विश्राम मिलता है।

दिवाली पर 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए दिवाली की छुट्टियों में बदलाव किया है। पहले जारी शैक्षणिक कैलेंडर में 6 से 10 नवंबर तक छुट्टी तय की गई है। बाद में विभाग ने 11 नवंबर को भी छुट्टी जारी कर दी गई है। इस तरह अब स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक लगातार छह दिन की स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 19:25 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News