CSIR NET City Intimation 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2023 सत्र के लिए बहुप्रतीक्षित सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से अपने आवंटित परीक्षा शहर के साथ अपनी नेट इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।दिसंबर 2023 के लिए संयुक्त सीएसआर यूजीसी नेट परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 26 दिसंबर, 2023 से शुरू होंगी और 28 दिसंबर, 2023 को समाप्त होंगी।
उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके सीएसआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में उपयोग के लिए सीएसआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप की एक प्रति अपने पास रखें। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और चरण नीचे साझा किए गए हैं।
| यहां क्लिक करें |
CSIR UGC NET Dec 2023 Exam Date: नेट परीक्षा कार्यक्रम
एनटीए द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
| विषय | परीक्षा तिथि | समय |
| जीवन विज्ञान | 26-दिसम्बर | 9 से 12 |
| जीवन विज्ञान | 26-दिसम्बर | 3 से 6 |
| रासायनिक विज्ञान | 27 दिसम्बर | 9 से 12 |
| पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान और भौतिक विज्ञान | 27 दिसम्बर | 3 से 6 |
| गणितीय विज्ञान | 28-दिसम्बर | 9 से 12 |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह परीक्षा के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की केवल एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल साइट पर अपलोड किए जाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET Dec 2023 City Slip?
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सिटी स्लिप - डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट – csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलेगी।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
CSIR UGC NET Dec 2023 Admit Kab Aayega
CSIR UGC NET Dec 2023 एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2023 को या उसके बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा 26 दिसंबर 2023 से 28 दिसंबर 2023 तक आयोजित होगी, इसलिए एडमिट कार्ड जारी होने के लिए परीक्षा से कम से कम तीन दिन का समय होना चाहिए।
NTA ने पहले ही CSIR UGC NET Dec 2023 के विषय-वार परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। अब, NTA जल्द ही CSIR UGC NET Dec 2023 के लिए City Intimation Slip आज 20 दिसंबर को जारी कर दी है। City Intimation Slip में परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई है।
NTA के आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर CSIR UGC NET Dec 2023 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CSIR NST एडमिट कार्ड के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation