(OUT) HP EMRSST Result 2026: हिमाचल प्रदेश एकलव्य मॉडल स्कूल 2026 का रिजल्ट जारी, hpbose.org से करें स्कोरकार्ड Download

Last Updated: May 9, 2026, 18:39 IST

HPBOSE EMRSST 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्र रोल नंबर का उपयोग करके वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट को देख सकते हैं। 

(OUT) HP EMRSST Result 2026: हिमाचल प्रदेश एकलव्य मॉडल स्कूल 2026 का रिजल्ट जारी, hpbose.org से करें स्कोरकार्ड Download
(OUT) HP EMRSST Result 2026: हिमाचल प्रदेश एकलव्य मॉडल स्कूल 2026 का रिजल्ट जारी, hpbose.org से करें स्कोरकार्ड Download

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST) 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। जिन भी छात्रों ने एकलव्य मॉडल स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए एग्जाम दिए हैं वे अब अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। 

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह एग्जाम जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से आयोजित की गई थी, जिसमें 862 छात्र शामिल हुए। इसमें 433 लड़कियां और 429 लड़के थे। अब सभी छात्र अपने-अपने रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं। 

HPBOSE EMRSST 2026 स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहाँ क्लिक करें

एग्जाम की मुख्य विशेषताएं 

इस साल के एग्जाम में छात्रों की भागीदारी और रिजल्ट से जुड़े सभी आंकड़े जानने और डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में छात्रों के कुल नंबर से लेकर ऑफिशियल वेबसाइट तक शामिल है। 

इवेंट  जानकारी
एग्जाम का नाम  EMRSST 2026 (Selection Test)
आयोजक संस्था हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
एग्जाम डेट  29 मार्च, 2026
रिजल्ट घोषित होने की डेट  09 मई, 2026
कुल उपस्थित छात्र 862
लड़कियों की संख्या 433
लड़कों की संख्या 429
ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें। 
  2. होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Notifications' या 'Results' सेक्शन में जाएं, या मुख्य पेज पर दिख रहे 'EMRSST-2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। 
  4. फिर, यहां रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर फिल करें। 
  5. जानकारी भरने के बाद 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  7. इसे आगे के लिए डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 9, 2026, 18:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News