DU Exam 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फाइनल डेटशीट की जारी, 16 मई से शुरू होंगे एग्जाम, पाएं फाइनल डेटशीट का लिंक
विश्वविद्यालय (DU) ने ग्रेजुएशन एग्जाम का फाइनल कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम से छात्रों को अपने एग्जाम समय से पहले पूरे करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, पूरी फाइनल डेटशीट के बारे में जानने और देखने के लिए यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।
DU Exam Date Sheet 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एग्जामिनेशन विंग ने मई-जून 2026 में होने वाले एग्जाम के लिए फाइनल डेटशीट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है। यह डेटशीट NEP-UGCF 2022 और CBCS-LOCF में आने वाले विभिन्न कोर्सेज के लिए जारी की गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के एग्जाम नियंत्रक गुरप्रीत सिंह तुतेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय एग्जाम कार्यक्रम को फाउनल रूप देने से पहले आमतौर पर कई मसौदों की जांच करता है। उन्होंने आगे कहा कि एग्जाम डेट्स पर भी फिर से विचार किया गया है क्योंकि 6th और 8th सेमेस्टर के छात्रों को अन्य एग्जाम, नौकरी के अलग - अलग मौके के लिए भी उपस्थित होना पड़ सकता है।
DU फाइनल डेट शीट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
एग्जाम कब से शुरू होंगे?
DU के एग्जाम नियंत्रक के अनुसार, छठे (6th) और आठवें (8th) सेमेस्टर के एग्जाम 16 मई, 2026 से शुरू होंगे। छात्रों की सुविधा और उनके भविष्य के करियर यानी इंटरव्यू और जॉब को ध्यान में रखते हुए, इन सेमेस्टर्स की एग्जाम को अगले 14 दिनों के अंदर ही समाप्त करना होगा।
DU Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स
छा6 एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को अच्छे से देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 16 मई, 2026 |
| एग्जाम समाप्त होने की डेट | 14 जून, 2026 (सभी सेमेस्टर) |
| मोड | फिजिकल (ऑफलाइन) |
| कोर्सेज | B.A, B.Com, B.Sc (Hons/Prog) |
| छात्र वर्ग | Regular, SOL, और NCWEB |
| ऑफिशियल वेबसाइट | exam.du.ac.in |
सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा की योजना
विश्वविद्यालय (DU) ने इस बार छात्रों के हित में डेटशीट में कुछ खास बदलाव किए हैं:
- Final Year (Sem 6 & 8): इनके एग्जाम 'Alternate Days' यानी एक दिन छोड़कर एक दिन आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्र 14 दिनों के अंदर फ्री हो सकें।
- Even Semesters (Sem 2 & 4): इन सेमेस्टर्स के एग्जाम जून के मध्य तक चलेंगे।
- Backlog Papers: जिन छात्रों के पिछले सेमेस्टर के पेपर बचें हैं, उन्हें भी इस शेड्यूल में उचित स्थान दिया गया है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.