NTA ICAR PG Admission 2026: 4 जुलाई को होंगे एग्जाम, 7 जून तक भरें फॉर्म; यहां से पाएं Direct Link
ICAR AIEEA PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। PG प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में मास्टर डिग्री करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ICAR AIEEA PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि छात्र कृषि और संबद्ध विज्ञान (Agriculture and Allied Sciences) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो जल्द जाकर रजिस्ट़्रेशन करें।
PG कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक छात्र 7 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन जमा कर सकते हैं। ICAT AIEEA PG 2026 एंट्रेंस एग्जाम 4 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाला है।
ICAR AIEEA PG 2026 रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
ICAR AIEEA PG 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
NTA द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एग्जाम का पूरा शेड्यूल इस नीचे टेबल में दिया गया है। छात्र हर एक डेट के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 8 मई, 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 7 जून, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 7 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| करेक्शन विंडो | 9 जून से 10 जून, 2026 |
| एग्जाम डेट | 4 जुलाई, 2026 (शनिवार) |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
ICAR AIEEA PG 2026 रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन के लिए आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा:
- सामान्य (General/Unreserved): ₹1300
- OBC-NCL / EWS / UPS: ₹1255
- SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: ₹675
Eligibility Criteria for ICAR AIEEA PG 2026
ICAR AIEEA PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपनी योग्यता यानी एलिजिबिटी की जांच करना काफी जरूर होता है। आप इसे करने के लिए नीचे दिए गए इन पॉइंट्स को देखें।
- शैक्षणिक योग्यता: संबंधित सब्जेक्ट में 4/5/6 साल की स्नातक (Bachelor's) डिग्री होनी चाहिए।
- न्यूनतम मार्क्स: जनरल/OBC/EWS के लिए कम से कम 60% मार्क्स, जबकि SC/ST/PwBD के लिए 50% मार्क्स जरूरी हैं।
- आयु सीमा: 31 अगस्त, 2026 तक आपकी न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए।
ICAR AIEEA PG 2026 एग्जाम के लिए कैसे करें आवेदन?
NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र ICAR AIEEA PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं।
- 'New Registration' पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डिटेल्स और एग्जाम सेंटर का चुनाव करें।
- अपनी नई फोटो (सफेद बैकग्राउंड), हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से फीस जमा करें।
- लास्ट में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
यहां भी पढ़े: Digital UP Board: 10वीं-12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में सुधार के लिए नया पोर्टल लॉन्च, जानें नया नियम
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.