Indian Airforce Agniveer Result 2023: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (agnipathvayu.cdac.in) पर इंटेक 02/2023 के लिए आयोजित अग्निवीरवायु फेज 1 परीक्षा के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट (CASB Result 2023) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर , "अग्निवीरवायु इंटेक 02/2023 के लिए फेज- I ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन परीक्षा 20 मई, 2023 से आयोजित की गई थी।
IAF Indian Air Force Result 2023 link
उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग इन करके सीएएसबी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट का लॉगिन लिंक भी नीचे दिया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें | CASB Agniveervayu Phase-I Result link |
CASB कटऑफ मार्क्स 2023
चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित कटऑफ अंक आवश्यक हैं।
- साइंस स्ट्रीम - 22 मार्क्स
- अन्य स्ट्रीम - 33.5 मार्क्स
Indian Air Force CASB Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अग्निवीरवायु परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: IAF की वेबसाइट - agnipathvayu.cdac.in पर जाएं
चरण 2: लॉगिन लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: यह लिंक आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा
चरण 4: अपने अंकों की जाँच करें
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंट आउट ले लें
जिन लोगों ने IAF अग्निवीर फेज 1 परीक्षा पास की है, उन्हें CASB फेज 2 परीक्षा में बैठने के लिए बुलाया जाएगा। उसी के संबंध में विवरण नियत समय में उपलब्ध होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2023 को शुरू हुई थी और 21 मार्च 2023 को समाप्त हुई थी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation