Coast Guard CGEPT 02/2024 Result Out: भारतीय तट रक्षक (ICG) ने 28 मई, 2024 को कोस्ट गार्ड जनरल ड्यूटी (GD), डोमेस्टिक ब्रांच (DB), और Navik पदों के लिखित परीक्षा परिणाम जारी किए। ICG CGEPT 02/2024 लिखित परीक्षा अप्रैल 2024 में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब परिणाम join Indiancoastguard.cdac.in/cgept पर देख सकते है। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक रिजल्ट 2024 देखने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में साझा किया गया है।
Indian Coast Guard CGEPT 02/2024 Result Login Link: यहां करें चेक
भारतीय तटरक्षक सीजीईपीटी 02/2024 परिणाम का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है या उम्मीदवार अपने परिणाम देखने के लिए वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in/cgept/ पर जा सकते हैं। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक स्कोरकार्ड 2024 देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
| रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें |
Coast Guard GD DB Result 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड रिजल्ट का अवलोकन
इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा विभिन्न रैंकों के लिए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाते हैं। 2024 के लिए इन परिणामों का सटीक विवरण के बारे में जानने के लिए नीचे दी तालिका में देखें:
| भर्ती संगठन का नाम | भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) |
| पोस्ट नाम | कोस्ट गार्ड जनरल ड्यूटी (GD), डोमेस्टिक ब्रांच (DB), और Navik |
| विज्ञापन संख्या | 02/2024 |
| रिक्त पदों की संख्या | 260 |
| वर्ग | तटरक्षक बल परिणाम 2024 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://joinindiancoastguard.cdac.in/ |
ICG Result 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) में नाविक के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां विभिन्न भर्ती अभियानों के लिंक दिखाई देंगे।
- अपने विशिष्ट भर्ती अभियान का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसी आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- जो भी अभ्यर्थी चयनित होंगे, उन्हें इसके बाद आगे की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation