India Post GDS 2nd Merit List 2026: जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट PDF, indiapostgdsonline.gov.in पर Direct Link

Last Updated: Mar 17, 2026, 22:24 IST

India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF Download: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में नहीं आया है, वे अब दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इंडिया पोस्ट दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर राज्यवार पीडीएफ चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड करें
इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड करें

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर दूसरी सूची पर टिकी है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया, वे अब GDS 2nd मेरिट लिस्ट 2026 की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडिया पोस्ट दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर राज्यवार पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इस पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम और उनके रजिस्ट्रेशन नंबर दिए होंगे, जिससे वे आसानी से अपना चयन स्टेटस चेक कर पाएंगे।

जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट 2026 PDF

India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF Download Link

इंडिया पोस्ट GDS 2nd मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंडिया पोस्ट जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। पहली सूची के बाद जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ, उनके पास अब दूसरा मौका है। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर राज्यवार PDF डाउनलोड कर सकेंगे। इस सूची में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दिए होंगे।

GDS 2nd Merit List 2026 Kab Aayegi?

जानकारी के अनुसार, इंडिया पोस्ट द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया पूरी की जाती है और इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि GDS सेकंड मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026-हाइलाइट्स

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर सर्कल-वाइज GDS मेरिट लिस्ट पीडीएफ में शामिल है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह प्रक्रिया फाइनल नियुक्ति से पहले का अंतिम चरण होती है। इस भर्ती के माध्यम से India Post कुल 28,636 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

संगठन का नाम

इंडिया पोस्ट

भर्ती परीक्षा

ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) ऑनलाइन भर्ती अनुसूची-I जनवरी-2026

पद का नाम

ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)

कुल डाक मंडल

23

रिक्त पद

28636

जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट

6 मार्च 2026

दस्तावेज़ सत्यापन

23 मार्च 2026 तक

दूसरी मेरिट लिस्ट

मार्च 2026 के चौथे सप्ताह तक

चयनित उम्मीदवार

28558

आधिकारिक वेबसाइट

indiapost.gov.in/gdsonlineengagement

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

कैसे डाउनलोड करें इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर GDS Online Engagement Schedule-II,January-2025 Shortlisted Candidates के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपने राज्य (State) का चयन करें।

  4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।

  5. अब उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है। इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। जिन उम्मीदवारों के अंक अधिक होते हैं, उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है।

आगे क्या होगा

दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। सभी जरूरी दस्तावेज़ों की जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 22:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News