Live

RBSE 12वीं का रिजल्ट LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट OUT, प्रीति, कंगना, अनुप्रिया ने किया TOP, इस Direct Link से देखें मार्कशीट, Roll Number से करें क्लिक

Bagesh Yadav
May 23, 2025, 14:24 IST

12th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी। रिजल्ट की घोषणा शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक महेशचंद्र शर्मा शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और हमारी सहयोगी वेबसाइट Jagranjosh/result पर जाकर देख सकेंगे। वहां उपलब्ध RBSE Result 2025 Direct Link के जरिए छात्र अपने रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट OUT, इस Direct Link से देखें मार्कशीट सबसे पहले
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट OUT, इस Direct Link से देखें मार्कशीट सबसे पहले

HIGHLIGHTS

  • RBSE 12th Result Link: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट OUT, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया. इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70%, कॉमर्स का 99.07% और साइंस का 94.43% रहा है।
  • रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन दो वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जा सकते हैं. साथ ही Jagranjosh/result पर भी छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते है.
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए, और प्रशासक महेश चंद्र शर्मा रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी साझा की.

राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट यहां देखें

राजस्थान 12वीं विज्ञान का रिजल्ट यहां देखें

राजस्थान 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट यहां देखें

राजस्थान 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय परिणाम यहां देखें

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी। रिजल्ट शाम 5 बजे जारी किया गया. रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर की गयी। RBSE 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से चेक करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. इस वर्ष भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय (Senior Upadhyay) परीक्षा का परिणाम भी घोषित होगा। रिजल्ट जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा किया। इस साल कुल 8,93,616 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें साइंस संकाय से 2,73,984, कॉमर्स से 28,250, आर्ट्स से 5,87,475 और वरिष्ठ उपाध्याय पाठ्यक्रम से 3,907 छात्र शामिल हैं। राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के तीनों संकायों आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस – का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70%, कॉमर्स का 99.07% और साइंस का 94.43% रहा है। इस बार तीनों स्ट्रीम्स आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में लड़कियों ने टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने संयुक्त रूप से 99.60% अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना ने 99.20% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि साइंस स्ट्रीम में प्रीति ने शानदार 99.80% अंक प्राप्त कर टॉप किया।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025

झारखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट इस तारीख को जारी होगा क्या?

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 22, 2025, 20:22 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: लड़कियों ने एक बार फिर बनाया दबदबा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। इस बार तीनों स्ट्रीम्स-आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में लड़कियों ने टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने संयुक्त रूप से 99.60% अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना ने 99.20% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि साइंस स्ट्रीम में प्रीति ने शानदार 99.80% अंक प्राप्त कर टॉप किया।

  • May 22, 2025, 19:22 IST

    Rajasthan Board 12th Topper List 2025: तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियों का जलवा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियों ने टॉप किया है।
    आर्ट्स: अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति – 99.60%
    कॉमर्स: कंगना – 99.20%
    साइंस: प्रीति – 99.80%
    यह प्रदर्शन राज्य में बालिकाओं की शिक्षा में बढ़ते कदम और सफलता की ओर बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

  • May 22, 2025, 19:18 IST

    RBSE 12th Arts Result 2025 Live: आर्ट्स में टॉप 3 जिले जिनका पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों की बात करें तो इस बार राजसमंद टॉप पर रहा है। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत इन्हीं जिलों से रहा:
    राजसमंद: 99.05% छात्र पास हुए
    बाड़मेर: 98.73%
    डीग: 98.70%

  • May 22, 2025, 17:31 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम

    नीचे दी गई तालिका में राजस्थान बोर्ड की 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम से पंजीकृत और उपस्थित छात्रों की संख्या दी गई है:

    स्ट्रीम

    वर्ग

    पंजीकृत छात्र

    उपस्थित छात्र

    आर्ट्स

    लड़के

    2,81,603

    2,75,764

     

    लड़कियां

    3,05,841

    3,02,400

    साइंस

    लड़के

    1,70,591

    1,69,306

     

    लड़कियां

    1,03,324

    1,02,832

    कॉमर्स

    लड़के

    18,816

    18,637

     

    लड़कियां

    9,432

    9,373

    इस प्रकार कुल लाखों छात्र तीनों स्ट्रीम से राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शामिल हुए।

  • May 22, 2025, 17:27 IST

    Rajasthan Board Class 12th Result: ये रही पूरी डिटेल्स

  • May 22, 2025, 17:25 IST

    RBSE 12th Arts Result 2025: डिवीजनवार परिणाम इस प्रकार रहा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम 2025 का डिवीजनवार परिणाम नीचे तालिका में दिया गया है:

    श्रेणी

    प्रथम श्रेणी

    द्वितीय श्रेणी

    तृतीय श्रेणी

    लड़के

    1,64,009

    95,670

    8,022

    लड़कियां

    2,23,045

    69,458

    5,080

    कुल

    3,87,054

    1,65,128

    13,102

    इस बार लड़कियों ने सभी श्रेणियों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, खासकर प्रथम श्रेणी में।

  • May 22, 2025, 17:22 IST

    RBSE 12th Arts Result 2025: इस साल करीब 5.78 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2025 में इस बार कुल 5,78,164 छात्र शामिल हुए हैं, जिनमें नियमित (Regular) और स्वयंपाठी (Private) दोनों श्रेणियों के छात्र शामिल हैं। नीचे वर्गानुसार आंकड़े दिए गए हैं:

    श्रेणी

    पंजीकृत लड़के

    पंजीकृत लड़कियां

    कुल पंजीकृत

    उपस्थित लड़के

    उपस्थित लड़कियां

    कुल उपस्थित

    नियमित

    2,80,570

    3,04,973

    5,85,543

    2,74,870

    3,01,628

    5,76,498

    प्राइवेट

    1,033

    868

    1,901

    894

    772

    1,666

    कुल

    2,81,603

    3,05,841

    5,87,444

    2,75,764

    3,02,400

    5,78,164

  • May 22, 2025, 17:17 IST

    RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी

    राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के तीनों संकायों – आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस – का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70%, कॉमर्स का 99.07% और साइंस का 94.43% रहा है।

  • May 22, 2025, 17:16 IST

    RBSE 12th Result 2025 Live: आर्ट्स स्ट्रीम में 97.70 प्रतिशत छात्र पास

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड प्रशासक महेशचंद शर्मा ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 97.70% रहा है।

  • May 22, 2025, 17:10 IST

    RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 Live: आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत

    आर्ट्स स्ट्रीम: इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78% रहा है।

    साइंस स्ट्रीम: वहीं साइंस स्ट्रीम में कुल 98.43% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

    दोनों ही स्ट्रीम्स में इस साल शानदार परिणाम देखने को मिले हैं।

  • May 22, 2025, 17:07 IST

    RBSE 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025: लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस वर्ष लड़कियों का प्रदर्शन एक बार फिर लड़कों से बेहतर रहा है। पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:

    लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.42%

    लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.09%

  • May 22, 2025, 16:37 IST

    बस थोड़ी देर में रिजल्ट होगा OUT, रोल नंबर से देखें मार्कशीट

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स (RBSE 12th Arts, Science, Commerce Result 2025) का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग का रिजल्ट भी घोषित किया जा रहा है.

  • May 22, 2025, 14:26 IST

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: तीसरी बार एक साथ जारी होगा तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट

    RBSE 12th Result 2024 Name Wise Check: राजस्थान बोर्ड एक बार फिर इतिहास दोहराने जा रहा है। यह तीसरा मौका है जब आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी वरिष्ठ उपाध्याय सहित सभी का रिजल्ट एक साथ घोषित होगा।

  • May 22, 2025, 14:01 IST

    RBSE 12th Result 2025 by Roll Number: रोल नंबर से ऐसे करें रिजल्ट चेक

    RBSE 12th Result 2025 by Roll Number rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से चेक करना बेहद आसान है। इसके लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाना होगा।
    होमपेज पर “RBSE 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
    नए खुले पेज में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
    सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    आप चाहें तो इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें।

  • May 22, 2025, 13:57 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in result 2025 Live: कहां से मिलेंगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट?

    rajeduboard.rajasthan.gov.in result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल-मार्कशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, क्योंकि यही मार्कशीट तब तक काम आएगी जब तक स्कूल से ऑरिजिनल हार्डकॉपी नहीं मिलती।

  • May 22, 2025, 13:54 IST

    RBSE 12th Result 2025: ऐसे करें चेक

    वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    “RBSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
    रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
    सबमिट पर क्लिक करें – रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
    रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

  • May 22, 2025, 13:28 IST

    rbse 12th result 2024 arts roll number: कैसे चेक करें 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

    RBSE 12th Result 2024 Arts: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट रोल नंबर से चेक करने के लिए छात्र rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर "Senior Secondary (Arts) Result 2024" लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट कर रिजल्ट देखें।

  • May 22, 2025, 13:21 IST

    RBSE 12th Result 2025 Live: अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे देखें मार्कशीट

    राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के समय rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाखों छात्र एक साथ लॉगइन कर सकते हैं, जिससे वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो होने या क्रैश होने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में छात्रों के पास रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक माध्यम भी होने चाहिए। स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, छात्र Jagranjosh/Result पोर्टल्स पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • May 22, 2025, 13:15 IST

    RBSE 12th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री टॉपर्स से कर सकते है बात

    राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर वे 12वीं कक्षा के टॉपर्स और मेरिट होल्डर्स से बातचीत भी कर सकते हैं। हालांकि, राजस्थान बोर्ड परंपरागत रूप से आधिकारिक टॉपर सूची जारी नहीं करता है।

  • May 22, 2025, 13:13 IST

    RBSE 12th Result 2025: बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने क्या कहा

    "बोर्ड सचिव श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। कुल 8,93,616 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें साइंस संकाय से 2,73,984, कॉमर्स से 28,250, आर्ट्स से 5,87,475 और वरिष्ठ उपाध्याय पाठ्यक्रम से 3,907 छात्र शामिल हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से आरंभ हुई थीं और परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।"

  • May 22, 2025, 12:53 IST

    RBSE 12th Result 2025 LIVE: कितने छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

    RBSE 12th Result 2025: इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 8,93,616 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,73,984 छात्र साइंस, 28,250 कॉमर्स, 5,87,475 आर्ट्स और 3,907 छात्र वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग से हैं। सभी स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।

  • May 22, 2025, 12:51 IST

    RBSE 12th Result 2025: पास होने के लिए कितने मार्क्स है जरुरी?

    राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, साथ ही कुल मिलाकर (एग्रीगेट) भी 33% अंक होने चाहिए। यदि किसी छात्र को 1 या 2 विषयों में न्यूनतम अंक से कम प्राप्त होते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वहीं, यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे फेल घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

RBSE 12th Result Link Roll Number: रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन दो वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जा सकते हैं. साथ ही Jagranjosh/result पर भी छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते है. इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70%, कॉमर्स का 99.07% और साइंस का 94.43% रहा है।

Also Check

RBSE 12th Result 2025 Time
Rajasthan Board 12th Result 2025
RBSE Class 12th Result 2025 Check Online
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More

Trending

Latest Education News