This is an archived article last updated on May 28, 2025. The information may be outdated.

RBSE 10th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट rajresults.nic.in पर, यहाँ देखें लिंक, Roll Number से करें चेक

Last Updated: May 28, 2025, 17:01 IST

Rajasthan Board 10th result 2025 Link rbse 10th result 2025 download marksheet: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी। रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जिससे तुरंत चेक किया जा सकेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट जारी किया.

छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “RBSE Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “RBSE Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी करेगा।रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद की जाएगी। छात्र rajresults.nic.in, या Jagranjosh, rajeduboard.rajasthan.gov.in, और digilocker.gov.in जैसी वेबसाइट्स पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगा। छात्र अपने परिणाम की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे और भविष्य के लिए प्रिंट भी ले सकेंगे। जिन छात्रों ने 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकेंगे।

RBSE 2025: ये रहा डेटा

वर्ष

निजी परीक्षार्थी (उपस्थित)

निजी उत्तीर्ण

निजी उत्तीर्ण प्रतिशत

कुल उपस्थित

कुल उत्तीर्ण

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

सर्वोच्च अंक

वर्ष 1

1097

829

75.56%

10,71,214

10,61,134

99.05%

100

वर्ष 2

1097

582

53.05%

10,71,214

10,46,938

97.73%

100

वर्ष 3

1092

385

35.25%

10,71,210

10,29,697

96.12%

100

वर्ष 4

1092

561

51.37%

10,71,210

10,48,650

97.89%

100

वर्ष 5

1092

325

29.76%

10,71,210

10,33,319

96.46%

100

rajresults.nic.in रिजल्ट यहां देखें?

छात्र अपना रिजल्ट यहां दी गयी वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in
digilocker.gov.in
jagranjosh.com/results

RBSE 10th Result 2025: पास होने के लिए कितने मार्क्स है जरुरी?

RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ ही दिनों बाद छात्र अपनी असली मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, डिजिटल मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे छात्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Updates: 01:20 PM

RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 Live: कैसा था पिछली साल रिजल्ट  

पिछले साल यानी 2024 में, कक्षा 10वीं (सामान्य एवं वोकेशनल परीक्षा) के लिए कुल 10,60,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 10,39,895 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.03%
लड़कों का पास प्रतिशत: 92.64%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.46%

Updates: 01:09 PM

RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक:

RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “RBSE Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “RBSE Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर अपना रोलनंबर दर्ज करें।
  4. Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. मार्कशीट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

DigiLocker से राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें

  1. DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. लॉगिन करें और “Pull Partner Documents” टैब पर जाएं।
  3. ड्रॉपडाउन से “Rajasthan Board” चुनें।
  4. Class 10 Marksheet 2025” विकल्प चुनें।
  5. पासिंग ईयर और रोल नंबर भरें।
  6. Get Document” पर क्लिक करें।
  7. विवरण जांचें और “Save to Locker” पर क्लिक कर मार्कशीट सेव करें।

परीक्षा कब हुई थी?

RBSE 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 28, 2025, 17:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News