rpsc.rajasthan.gov.in Result 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 21539 अभ्यर्थी हुए पास
rpsc.rajasthan.gov.in Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 21,539 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परिणाम के साथ ही आयोग ने कटऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस लेख में दिए लिंक से आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 देख और कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
rpsc.rajasthan.gov.in Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने आरएएस कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं। यह परीक्षा 2 फरवरी 2025 (रविवार) को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। 733 रिक्तियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब अभ्यर्थी अपने परिणाम देखकर जान सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं या नहीं। नीचे दिए गए लिंक से आरपीएससी आरएएस प्री रिजल्ट 2025 के साथ कट ऑफ पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Pre Result 2025 Sarkari Result Link
आयोग ने कुल 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। वहीं, 1680 अभ्यर्थियों को RAS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है, क्योंकि उन्होंने 10 प्रतिशत यानी 15 से अधिक प्रश्नों में उपलब्ध 5 विकल्पों में से कोई भी उत्तर अंकित नहीं किया। इसके अलावा, 2 अभ्यर्थियों के परिणाम न्यायिक कारणों के चलते सील्ड कवर में रखे गए हैं।उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Pre Result 2025 PDF | यहां क्लिक करें |
RPSC RAS Cut Off 2025 PDF | यहां क्लिक करें |
RPSC RAS Prelims Result 2025 OUT
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। साथ ही, परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं। आप आरपीएससी आरएस प्री रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) |
| परीक्षा का नाम | आरपीएससी आरएएस 2025 |
| पद का नाम | राज्य सेवा एवं अधीनस्थ पद |
| रिक्तियों की संख्या | 733 |
| आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 | 20 फरवरी 2025 (जारी) |
| आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक कट ऑफ 2025 | 20 फरवरी 2025 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
rpsc.rajasthan.gov.in Result 2025: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "News and Events" या "Results" सेक्शन में "RPSC RAS Result 2025" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि, दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.