RRB JE Notification 2026: बंपर भर्ती! रेलवे में 3993 पदों पर निकली भर्ती, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित डिटेल्स जानें

Last Updated: Aug 14, 2026, 14:17 IST

RRB JE Notification 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स जानें। 

RRB JE Notification 2026: बंपर भर्ती! रेलवे में 3993 पदों पर निकली भर्ती
RRB JE Notification 2026: बंपर भर्ती! रेलवे में 3993 पदों पर निकली भर्ती

RRB JE Notification 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 3993 पोस्ट पर आवेदन मांगे हैं। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के पदों को भरना है। आरआरबी की ओर से जेई नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवारों को विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरा करना आवश्यक है। 

जूनियर इंजीनियर (JE) - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से  (Electrical, Mechanical, Engineering, S&T) इंजीनियरिंग या संबंधित स्ट्रीम में डिप्लोमा/डिग्री। 

डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट - किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री। 

केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट - भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों में न्यूनतम 55% अंकों के साथ विज्ञान स्नातक की डिग्री। 

RRB JE Notification 2026 PDF Download Link 

आयु सीमा 

जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है। 

आरआरबी जेई ऑनलाइन फॉर्म 2026 लिंक 

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रेलवे जेई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर शुरू कर दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित आयु सीमा को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2026 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आरआरबी जेई आवेदन फॉर्म 2026

लिंक 

आरआरबी जेई ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, आरआरबी जेई ऑनलाइन फॉर्म 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन करें। 

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 5 डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 14, 2026, 14:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News