SSC CGL Salary 2026: एसएससी सीजीएल पोस्ट वाइज ग्रेड पे, इन हैंड सैलरी, भत्ते और सुविधाएं

Last Updated: May 22, 2026, 13:23 IST

SSC CGL Salary 2026: एसएससी सीजीएल की सैलरी 2026 7वें वेतन आयोग के तहत आती है। जिसमें मंहगाई भत्ता, श्रम भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे भत्ते भी जोड़े जाते हैं। एसएससी सीजीएल इन हैंड सैलरी 2026 प्रति माह 35,000 रुपये से 80,000 रुपये तक होती है।   

SSC CGL Salary 2026
SSC CGL Salary 2026

SSC CGL Salary 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 12000 से अधिक पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल  वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इस लेख में उम्मीदवार सभी पदों के अनुसार, मूल वेतन के बारे में जान सकते हैं। एसएससी सीजीएल को वेतन 7वें आयोग के तहत आता है, जो कि लेवल 4 से 7 पदों पर निर्भर करता है। एसएससी सीजीएल का मूल वेतन पद के आधार पर 25,500 रुपये से 44,900 रुपये के बीच होता है। जिसमें मंहगाई भत्ता, श्रम भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे भत्ते शामिल होने के बाद इन हैंड सैलरी 35,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रति माह तक होता है। 

SSC CGL 2026 Salary Per Month: एसएससी सीजीएल सैलरी 2026

एसएससी सीजीएल का वेतन 2026 7वें वेतन आयोग के तहत विभिन्न स्तरों के अंतर्गत आता है। जिसमें उम्मीदवारों को प्रत्येक स्तर पर निश्चित मूल वेतन के साथ भत्ते भी दिए जाते हैं। वेतन स्तर 8 पर उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, जिसमें मूल वेतन 47,600 रुपये और ग्रेड पे 4800 रुपये है। वेतन स्तर 7 पर वेतनमान 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक है। जिसमें मूल वेतन 44,900 रुपये और ग्रेड पे 4600 रुपये है। वेतन स्तर 6 पर वेतनमान 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक है, जिसमें मूल वेतन 35,400 रुपये और ग्रेड पे 4200 रुपये है।

पे लेवल 5 पर वेतन 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक होता है, जिसमें मूल वेतन 29,200 रुपये और ग्रेड पे 2800 रुपये है। पे लेवल 4 में वेतनमान 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक होता है, जिसमें मूल वेतन 25,500 रुपये और ग्रेड पे 2400 रुपये है। ये वेतन स्तर उम्मीदवारों के चयन से पहले Salary Structure को समझने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर, उच्च वेतन स्तर बेहतर वेतन, भत्ते और करियर में तरक्की के अवसर प्रदान करते हैं।

SSC CGL Salary Structure 2026: सैलरी स्ट्रक्चर 2026

एसएससी सीजीएल वेतन 2026 केंद्रीय सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान, ग्रेड पे, भत्ते और वर्तमान वेतन का अनुमान प्रदान करता है। वेतन पद के वेतन स्तर, तैनाती के शहर और एचआरए, डीए और यात्रा भत्ता जैसे भत्तों पर निर्भर करता है।

वेतन स्तर

वेतन स्तर 8

वेतन स्तर 7

वेतन स्तर 6

वेतन स्तर 5

वेतन स्तर 4

वेतनमान

47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये 

44,900 रुपये से  1,42,400 रुपये 

35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये 

29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक

25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक

ग्रेड पे

4800

4600

4200

2800

2400

मूल वेतन

47,600 रुपये

44,900 रुपये

35,400 रुपये

29,200 रुपये

25,500 रुपये

एचआरए (पोस्टिंग वाले शहर के आधार पर)

X शहर (24%)

11,424

10,776

8,496

7,008

6,120

Y  शहर (16%)

7,616

7,184

5,664

4,672

4,080

Z शहर (8%)

3,808

3,592

2,832

2,336

2,040

DA (वर्तमान – 17%)

8,092

7,633

6,018

4,964

4,335

यात्रा भत्ता

शहर – 3600, अन्य स्थान – 1800

सकल वेतन

सीमा (लगभग)

X शहर

70,716

66,909

53,514

44,772

39,555

Y शहर

66,908

63,317

50,682

42,436

37,515

Z शहर

63,100

57,925

46,050

38,300

33,675

check: SSC CGL Notification 2026 Out

SSC CGL in Hand Salary 2026: इन हैंड सैलरी 2026 

एसएससी सीजीएल में सभी पदों के लिए वेतनमान उसके Pay Grade के अनुसार अलग-अलग होता है। जो 35,000 रुपये से 80,000 रुपये तक हो सकता है। इसमें एचआरए, यात्रा भत्ता, डीए आदि जैसे विभिन्न भत्ते शामिल होते हैं। यह Salary Slip या SSC CGL Salary Slip पर लिखा होता है। एसएससी द्वारा चयनित उम्मीदवार को आकर्षक Salary Package मिलता है, जिसे SSC CGL in Hand Salary कहा जाता है। इसमें वार्षिक CTC और प्राप्त सैलरी में अंतर होता है। 

SSC CGL Posts and Salary 2026: पोस्ट वाइज सैलरी 2026 

7वें वेतन आयोग के बाद, एसएससी सीजीएल के विभिन्न पदों पर नियुक्त कर्मचारियों के वेतन में 3% की बढ़ोत्तरी हुई है। आप नीचे दी गई टेबल में पदवार एसएससी सीजीएल वेतनमान और सैलरी स्केल देख सकते हैं: 

पोस्ट 

मंत्रालय

वेतन स्तर

वेतन

सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी

(Assistant Audit Officer)

सीएजी के अधीन भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग

8

47,600 रुपये – 1,51,100 रुपये

सहायक लेखा अधिकारी

(Assistant Account Officer)

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा

सी एंड एजी के अधीन विभाग

8

सहायक अनुभाग अधिकारी

(Assistant Section Officer)

केंद्रीय सचिवालय सेवा

7

44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक

सहायक अनुभाग अधिकारी

आसूचना ब्यूरो

7

सहायक अनुभाग अधिकारी

विदेश मंत्रालय

7

सहायक अनुभाग अधिकारी

एएफएचक्यू

7

आयकर निरीक्षक

(Inspector of Income Tax)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कराधान बोर्ड

7

निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क)

(Inspector)

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड

7

निरीक्षक (निवारक अधिकारी)

(Inspector)

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड

7

निरीक्षक (परीक्षक)

(Inspector)

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड

7

अवर निरीक्षक

( Sub - Inspector)

केंद्रीय जांच ब्यूरो

7

डाक निरीक्षक

(Inspector of Posts)

डाक विभाग

7

निरीक्षक

(Inspector)

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो

7

अवर निरीक्षक

( Sub - Inspector)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी

6

35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक

लेखा परीक्षक

सीएजी के अधीन कार्यालय

5

29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक

लेखा परीक्षक

सीजीडीए के अधीन कार्यालय

5

अकाउंटेड/जूनियर अकाउंटेड

सीजीए के अंतर्गत कार्यालय

5

वरिष्ठ सचिवालय सहायक

केंद्रीय सरकारी कार्यालय

4

25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक

टैक्स असिस्टेंट 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कराधान बोर्ड

4

टैक्स असिस्टेंट 

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड

4

अवर निरीक्षक

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो

4

एसएससी सीजीएल भत्ते और सुविधाएं 

एसएससी सीजीएल के विभिन्न पदों पर मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं निम्नलिखित हैं:

  • HRA: एसएससी सीजीएल कर्मचारियों को उनके किराए के खर्चों को पूरा करने के लिए मकान किराया भत्ता  दिया जाता है। यह कर्मचारी की पोस्टिंग शहर के अनुसार अलग-अलग होती है।

  • DA:  महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मुद्रास्फीति और जीवन यापन की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए प्रदान किया जाता है। 

  • TA:  काम के समय यात्रा खर्चों के लिए कर्मचारियों को यात्रा भत्ता प्रदान किया जाता है। चिकित्सा लाभों में स्वास्थ्य बीमा, मेडिकल बिल और बीमारी की छुट्टी शामिल हैं। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 22, 2026, 13:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News