UKPSC PCS Toppers 2024: उत्तराखंड पीसीएस में बेटियों ने मारी बाजी, जसमीत कौर बनीं टॉपर, 180 से ज्यादा उम्मीदवारों का सिलेक्शन

Last Updated: Jun 2, 2026, 12:19 IST

UKPSC PCS Toppers 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें 180 से ज्याादा उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। इस साल लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है, क्योंकि राज्यों को 9 नए जिला कलेक्टर मिले हैं। 

UKPSC PCS Toppers 2024
UKPSC PCS Toppers 2024

UKPSC PCS Toppers 2024: लंबे इंतेजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। आयोग के अनुसार यह परिणाम 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित इंटरव्यू और अन्य परीक्षणों के आधार पर जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश को 9 नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। यह परिणाम मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक मापदंड और मेडिकल टेस्ट के आधार पर घोषित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पर जसमीत कौर ने पहला स्थान और वर्षा जोशी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (CO) पद पर अदिति पुनेठा टॉपर बनीं हैं। 

डिप्टी कलेक्टर पद पर सिलेक्ट हुए उम्मीदवार 

सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 में 9 उम्मीदवारों का डिप्टी कलेक्टर पद पर सिलेक्शन हुआ। जिसमें सबसे ऊपर जसमीत कौर का नाम है। दूसरे नंबर पर वर्षा जोशी, जिसके बाद आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी शामिल हैं। डिप्टी कलेक्टर पद की मेरिट में पहले दो स्थानों पर बेटियों का दबदबा रहा, जो इस परिणाम की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। 

डिप्टी कलेक्टर 2024

S.N

रोल नंबर 

उम्मीदवार का नाम 

कैटेगरी

1

134131 

जसमीत कौर 

जनरल 

2

128425 

वर्षा जोशी

जनरल

3

168433 

आशुतोष नौटियाल

जनरल

4

102167 

अमित चंद्र द्विवेदी

जनरल

5

184614 

मीनाक्षी भाटिया

जनरल

6

142048 

फराज मियां

जनरल

7

208747 

वायरल शर्मा

जनरल

8

118655 

उज्ज्वल डालाकोटी 

जनरल

9

242015 

काजल सैनी

ओबीसी 

पुलिस उपाधीक्षक सहित कई पदों पर चयन 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर 10 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी का नाम शामिल है। 

पुलिस उपाधीक्षक 2024

S.N

रोल नंबर 

उम्मीदवार का नाम

कैटेगरी 

1

122850 

अदिति पुनेठा

जनरल 

2

230824 

ऐश्वर्या भट्ट

जनरल

3

160120 

मनीष चंद्र रमोला

जनरल

4

112095 

संदीप कुमार सिंह पटेल

जनरल

5

198930 

शताक्षी शर्मा

जनरल

6

187601 

सक्षम

ओबीसी 

7

106189 

गोविंद पांडेय

EWS

8

139210 

हिमांशु दिवाकर

एससी 

9

164771 

श्रेया सिंह

एससी

10

224365 

प्रकृति नेगी

ओबीसी 

इसी के साथ जिला कमांडेंट होमगार्ड के पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर भी उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 

शिक्षा, वित्त और अन्य विभागों में चयनित उम्मीदवार 

आयोग ने उप शिक्षा अधिकारी के 58, राज्य कर अधिकारी के 53, सहायक आयुक्त राज्य कर के 16 और वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 14 पदों पर उम्मीदवारों को सफल घोषित ठहराया है। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के 6, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी के 7 और परिवीक्षा अधिकारी के 1 पद पर भी चयन किया गया है।

यहां देखिए पूरी लिस्ट 

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 2, 2026, 12:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News