UP Lekhpal Admit Card 2026 Link [OUT]: जारी हुआ यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026 OUT: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड आज 16 मई को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
UPSSSC Lekhpal Admit Card 2026 OUT: यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 आज 16 मई को आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य होगा।
यहां क्लिक करें:- UP Lekhpal Admit Card 2026 Link
यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई 2026 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। यूपी लेखपाल परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | लेखपाल मुख्य परीक्षा |
| पद का नाम | राजस्व लेखपाल |
| विज्ञापन संख्या | 02-Exam/2025 |
| कुल रिक्तियां | 7994 |
| यूपी लेखपाल परीक्षा तिथि | 21 मई 2026 |
| यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड तिथि | 16 मई 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |

UP Lekhpal Admit Card 2026 कब आएगा?
जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 16 मई को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 44 जिलों में आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
UP Lekhpal Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3,66,712 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप्स 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में “Exam Admit Card 2026 – Lekhpal” पर क्लिक करें।
स्टेप्स 3: अब एक लॉगिन पेज ओपन होगा जहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप्स 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.