हाल ही में ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) 2023 जारी किया गया है. इसके तहत दुनिया के 163 देशों की रैंकिंग तैयार की गयी है. इस रैंकिंग के अनुसार आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है. इसमें वर्ष 2022 के डेटा को शामिल किया गया है.
ग्लोबल पीस इंडेक्स में आइसलैंड के बाद डेनमार्क, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रिया को स्थान दिया गया है. इस रैंकिंग में अफगानिस्तान को अंतिम स्थान पर रखा गया है वहीं यमन 162वें और सीरिया 161वें स्थान पर है.
🌏The 10 most peaceful countries in the world
— IEP Global Peace Index (@GlobPeaceIndex) July 2, 2023
Iceland
Denmark
Ireland
New Zealand
Austria
Singapore
Portugal
Slovenia
Japan
Switzerland
🗺️View the map and investigate the data https://t.co/ieTEZsSJdc pic.twitter.com/fmjCkj8mT8
आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश:
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2022 के डेटा के अनुसार, यूरोपीय देश आइसलैंड पूरी दुनिया में सबसे शांतप्रिय देश है. आइसलैंड बात करें तो यह वर्ष 2008 से दुनिया का सबसे शांत देश बना हुआ है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर डेनमार्क है.
दुनिया के 10 सबसे शांतप्रिय देश:
रैंक | देश |
1 | आइसलैंड |
2 | डेनमार्क |
3 | आयरलैंड |
4 | न्यूज़ीलैंड |
5 | ऑस्ट्रिया |
6 | सिंगापुर |
7 | पुर्तगाल |
8 | स्लोवेनिया |
9 | जापान |
10 | स्विट्ज़रलैंड |
अफगानिस्तान सबसे अशांत देश:
इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) की 'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2022' की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान दुनिया का सबसे अशांत देश है. हालांकि आईईपी के डेटा के अनुसार, अफगान नागरिकों की आपराधिकता में पहले की तुलना में कमी आई है.
वहीं टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले चलने में असुरक्षित महसूस करने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2022 में अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई है.
भारत की रैंकिग में सुधार:
ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) 2022 की रैंकिग में भारत 126वें स्थान पर है. भारत वर्ष 2022 में 2.578 के स्कोर के साथ 135वें स्थान पर था. जबकि चालू वर्ष में यह 2.314 के स्कोर के साथ भारत 126वें स्थान पर पहुंच गया है.
भारत के पड़ोसियों की क्या है स्थिति:
रैंक | देश |
17 | भूटान |
23 | मालदीव |
79 | नेपाल |
80 | चीन |
88 | बांग्लादेश |
107 | श्रीलंका |
145 | म्यांमार |
146 | पाकिस्तान |
रैंकिंग में निचले पायदान के पांच देश:
रैंक | देश |
159 | कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
160 | दक्षिण सूडान |
161 | सीरिया |
162 | यमन |
163 | अफगानिस्तान |
Conflict-related deaths decreased significantly, from almost 43,000 to just over 4,000. pic.twitter.com/4AI2j5l0UK
— IEP Global Peace Index (@GlobPeaceIndex) July 6, 2023
इसे भी पढ़ें:
ईरान बना SCO का नया स्थायी सदस्य, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या है इसके मायने
Threads: क्या है ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी 'थ्रेड्स' जिसे ज़करबर्ग की अगुआई वाली मेटा करेगी लांच
U.S. Layoffs: 2023 में अब तक लगभग 194,000 लोगों की जा चुकी है नौकरियां, यहां पढ़ें पूरी खबर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation