अभिजीत सरकार को 21 फरवरी 2017 को एशियाई हॉकी महासंघ (एएफएच) का उपाध्यक्ष बनाया गया. अभिजीत सरकार को एएफएच व्यवसायिक और टीवी समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है.
वे वर्ष 2004 से सहारा इंडिया परिवार से जुड़े हैं. अभिजीत सरकार ने भारत में विभिन्न खेलों में बढ़ावा देने में अपने समूह की अगुवाई की.
सहारा ने इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ ही राष्ट्रीय हॉकी टीम को भी प्रायोजित किया.
भारत में खेलों को बढ़ावा देने हेतु रणनीति तैयार करने तथा उसे लागू करने की उनकी क्षमता ने एएचएफ के उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति में अहम भूमिका निभायी.
अभिजीत सरकार पिछले कुछ समय से भारतीय हाकी के विकास से भी जुड़े हैं. सहारा इंडिया ने उनकी अगुवाई में हाकी इंडिया लीग में उत्तर प्रदेश विजाड्र्स को खरीदा.
सहारा ने इस साल के शुरू में हाकी इंडिया के साथ अपने प्रायोजन को वर्ष 2012 तक बढ़ाया था. वे क्रिकेट, हॉकी समेत विभिन्न खेलों के प्रोत्साहन में कार्यरत रहे हैं.
भारतीय हॉकी टीम के बारे में:
• भारतीय हॉकी टीम भारत की राष्ट्रीय मैदानी हॉकी टीम है.
• भारतीय हॉकी टीम ने वर्ष 1928 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर यूरोपीय सदस्य टीम बनी.
• टीम ने 1928 में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता और 1956 तक ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम नाबाद रही, लगातार छह स्वर्ण पदक जीते.
• भारतीय हॉकी टीम ने अबतक आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते है, जो सभी राष्ट्रीय टीमों से अधिक है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation