अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश के विरुद्ध मैदान पर कदम रखते ही राशिद खान टेस्ट इतिहास में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गये है.
इस समय बांग्लादेश की टीम अपने घरेलू मैदान चटगांव में अफगानिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच खेल रही है. अफगानिस्तान टीम की कप्तानी इस टेस्ट में राशिद खान कर रहे हैं. राशिद खान ऐसे में किसी टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गये हैं.
तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के कप्तान
मैच | खिलाड़ी का नाम | उम्र | देश का नाम | साल |
वनडे इंटरनेशनल | राशिद खान | 19 साल-165 दिन | अफगानिस्तान | मार्च 2018 |
टी-20 इंटरनेशनल | टी. फासवाना | टी-20 इंटरनेशनल | बोत्सवाना | मई 2019 |
टेस्ट | राशिद खान | 20 साल-350 दिन | अफगानिस्तान | सितंबर 2019 |
राशिद खान ने तोड़ा रिकॉर्ड
राशिद खान (20 साल, 350 दिन) ने इस दौरान जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान तातेंदा ताइबू (20 साल, 358 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 2004 में टेस्ट में सबसे कम उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया था.
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी हैं. मंसूर अली खान पटौदी ने जब पहली बार वेस्टइंडीज के विरुद्ध साल 1962 में टीम की कमान संभाली थी उस समय उनकी उम्र 21 साल 77 दिन थी.
टेस्ट मैच में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम | खिलाड़ी का उम्र | देश |
राशिद खान | 20 साल 350 दिन | अफगानिस्तान |
तदेंदा तायबू | 20 साल 358 दिन | जिम्बाब्वे |
नवाब अली पटौदी | 21 साल 77 दिन | भारत |
वकार यूनिस | 22 साल 15 दिन | पाकिस्तान |
ग्रीम स्मिथ | 22 साल 82 दिन | दक्षिण अफ्रीका |
शाकिब अल हसन | 22 साल 115 दिन | बांग्लादेश |
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा अफगानिस्तान नहीं है, क्योंकि केवल शीर्ष नौ पूर्ण सदस्य देश ही इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मिताली राज ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की
करेंट अफेयर्स ऐप से करें कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी,अभी डाउनलोड करें| Android|IOS
Comments
All Comments (0)
Join the conversation