रामनगरी अयोध्या ने वाराणसी को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटन आकर्षण बनने का गौरव हासिल किया है. इस साल के पहले छह महीनों में अयोध्या में 11 करोड़ देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचे, जबकि वाराणसी में 4.61 करोड़ पर्यटक आए.
हाल ही में राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पहले छह महीनों के दौरान लगभग 33 करोड़ पर्यटकों ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया. प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विश्व मंच पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है. राज्य में पर्यटन स्थलों का निरंतर विकास और बेहतर सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं.
यह भी पढ़ें:
यूपी के इस Express Way पर बढ़ा टोल, अब कार के लिए कितना देना होगा टोल? देखें
उत्तर प्रदेश की पहली एयरलाइन कौन सी है, जिसे विमानन मंत्रालय से मिली मंजूरी? जानें
उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम
छह महीनों में 32 करोड़ से अधिक पर्यटक:
आंकड़ों के अनुसार, 2024 के पहले छह महीनों में कुल 32 करोड़ 98 लाख 18 हजार 122 पर्यटक राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूमने आए, जबकि पूरे साल 2022 में 31.86 करोड़ पर्यटकों ने प्रदेश का दौरा किया था. इनमें 32 करोड़ 87 लाख 81 हजार 348 घरेलू पर्यटक थे, जबकि 10 लाख 36 हजार 774 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी उत्तर प्रदेश पहुंचे.
वाराणसी को पीछे छोड़ अयोध्या टॉप पर:
रामनगरी अयोध्या, वाराणसी को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है. यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस साल की पहली छमाही में 19 करोड़ 60 लाख 34 हजार 967 पर्यटकों के मुकाबले, इस बार 13 करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है.
पर्यटन विभाग के अनुसार, अयोध्या 10.99 करोड़ पर्यटकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 2,851 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे. इसके बाद वाराणसी में 4.61 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 1,33,999 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक शामिल थे.
बता दें कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का उद्घाटन किया था. पीएम मोदी ने "प्राण-प्रतिष्ठा" के सभी धार्मिक अनुष्ठान को पूरा किया था.
पर्यटकों की पसंद के टॉप पांच शहर:
उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर पर्यटन के लिहाज से टॉप पर पहुंच गया है. यह आंकड़े 2024 के पहले छह महीनों के हैं, जिनमें घरेलू और विदेशी दोनों प्रकार के पर्यटकों की संख्या शामिल है.
रैंक | शहर | घरेलू पर्यटक | विदेशी पर्यटक | कुल पर्यटक |
1 | अयोध्या | 10.99 करोड़ | 2,851 | 10.99 करोड़ |
2 | वाराणसी | 4.60 करोड़ | 1,33,999 | 4.61 करोड़ |
3 | प्रयागराज | 4,53,94,772 | 3,668 | 4,53,98,440 |
4 | मथुरा | 3,07,02,513 | 49,619 | 3,07,52,132 |
5 | आगरा | 69,84,352 | 7,03,860 | 76,88,212 |
प्रयागराज और मथुरा भी पीछे नहीं:
प्रयागराज, मथुरा और आगरा भी प्रमुख आकर्षण बने रहे, जहां लाखों पर्यटक पहुंचे. प्रयागराज में 4,53,94,772 घरेलू और 3,668 विदेशी पर्यटक, मथुरा में 3,07,02,513 घरेलू और 49,619 विदेशी पर्यटक, जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में 35,06,981 घरेलू और 7,108 विदेशी पर्यटकों ने दौरा किया. आगरा में 69,84,352 घरेलू और 7,03,860 विदेशी पर्यटक जून 2024 तक पहुंचे थे.
यह भी देखें:
PM E-Drive Scheme: पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत किन गाड़ियों को मिलेगी सब्सिडी, यहां देखें पूरी लिस्ट
5 लाख के कवर के साथ लांच हुआ नया Ayushman Card, रजिस्ट्रेशन सहित सभी डिटेल्स यहां देखें
Cyber Commandos: भारत में होगी 5000 ‘साइबर कमांडो’ की तैनाती, कैसे हो सकते है इसमें शामिल, जानें
Ready to turn #UttarPradesh into India’s next travel sensation? It's time to #VOTE for your favourite U.P. destination under #DekhoApnaDesh!
— UP Tourism (@uptourismgov) September 13, 2024
Just hit the Google form and make your vote count! 🙌#VoteNow: https://t.co/qlb4qdkjbq or scan the #QR code!
Last date: 15th Sept, 2024 pic.twitter.com/1eKjqONNS3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation