जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स खेल, साइबर, विदेश आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. म्यूजिकल फिल्म 'ला ला लैंड' को सबसे ज्यादा कितने श्रेणियों में नामांकित किया गया है?
a. 14
b. 15
c. 20
d. 25
2. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
a. परमवीर चक्र
b. अशोक चक्र
c. पद्म विभूषण
d. इनमें से कोई नहीं
3. सेना की क्षमता बढ़ाने हेतु किस देश के रक्षा मंत्रालय ने पहला संचार उपग्रह लांच किया?
a. भारत
b. नेपाल
c. जापान
d. भूटान
4. मुख्यमंत्रियों की एक समिति ने कितनी राशि के नकद आहरण पर कर लगाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है?
a. 50,000 रु. से अधिक
b. 20,000 रु. से अधिक
c. 30,000 रु. से अधिक
d. 40,000 रु. से अधिक
5. केन्द्रीय कैबिनेट ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी. इस योजना के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय ब्याज दर कितनी रखी गई है?
a. 5%
b. 10%
c. 15%
d. 8%
6. निम्न में से किस देश की सेना की टुकड़ी ने 68वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लिया?
a. संयुक्त अरब अमीरात
b. भूटान
c. अमेरिका
d. जापान
7. राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला-2016 पुरस्कार प्रदान करने की अऩुमति दे दी है. कुल कितने लोगों को ये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई?
a. 40
b. 50
c. 80
d. 36
8. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के किस अधिकारी ने 26 जनवरी 2017 को आधिकारिक तौर पर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया?
a. सौरव गांगुली
b. राजीव शुक्ला
c. अनुराग ठाकुर
d. उपरोक्त सभी
9. अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के निम्न में से किस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया?
a. सीमा वर्मा
b. निक्की हेली
c. अजित वर्धराज पई
d. उपरोक्त सभी
10. भारत में सार्वजनिक परिवहन में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने हेतु किस कम्पनी ने एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस और एक हाइब्रिड बस पेश की?
a. आयशर
b. टाटा मोटर्स
c. अशोक लीलेंड
d. महिन्द्रा
11. निम्न में से भाजपा के दिग्गज नेता और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष का क्या नाम है, जिनका निधन हो गया?
a. सुशील रामदास
b. जयंत वार्ष्णेय
c. संजय मित्तल
d. रामदास अग्रवाल
12. अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी मैगजीन ने साल 2017 के लिए आठ शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में भारत को कौन से स्थान पर रखा है?
a. नौवें
b. दूसरे
c. छठे
d. सातवें
13. भारत में नियुक्त रूसी राजदूत का संक्षिप्त बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया. निम्न में से उनका क्या नाम है?
a. अलेक्जेंडर कदाकिन
b. अलेक्जेंडर नामचीन
c. ब्लिस रोजर
d. एलंसा निकी
14. मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया, उन पर क्या आरोप हैं?
a. भ्रष्ट्राचार
b. यौन उत्पीड़न
c. गैर कानूनी गतिविधि
d. उपरोक्त सभी
15. देश में किस राज्य सरकार ने शराब दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले निगम के हवाले करने का निर्णय लिया है?
a. बिहार
b. झारखण्ड
c. उत्तर प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
उत्तर-
1. a. 14
2. b. अशोक चक्र
3. c. जापान
4. a. 50,000 रु. से अधिक
5. d. 8%
6. a. संयुक्त अरब अमीरात
7. d. 36
8. b. राजीव शुक्ला
9. c. अजित वर्धराज पई
10. b. टाटा मोटर्स
11. d. रामदास अग्रवाल
12. c. छठे
13. a. अलेक्जेंडर कदाकिन
14. b. यौन उत्पीड़न
15. d. छत्तीसगढ़
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
Latest Stories
Current Affairs One Liners 10 Oct 2025: किसे दिया गया इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार? जानें यहां
एक पंक्ति मेंभारत की पहली बुलेट ट्रेन कब दौड़ेगी, कहाँ-कहाँ होगा स्टॉपेज, रेल मंत्री ने दिया जवाब
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्सNobel Prize 2025: इस सुप्रसिद्ध लेखक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानें नाम
न्यूज़ कैप्सूल
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation