मणिपुर के ज्ञानेंद्र निंगोम्बम पूर्वोत्तर से हॉकी इंडिया के पहले अध्यक्ष चुने गए

Nov 10, 2020, 18:09 IST

ज्ञानेंद्र निंगोम्बम, निर्विरोध चुने जाने पर, पूर्वोत्तर क्षेत्र से हॉकी इंडिया के पहले अध्यक्ष बन गए हैं. इस पद पर वे दो साल के लिए चुने गए हैं.

Gyanendra Ningombam from Manipur elected as 1st president of Hockey India from Northeast
Gyanendra Ningombam from Manipur elected as 1st president of Hockey India from Northeast

मणिपुर के ज्ञानेंद्र निंगोम्बम को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध चुना गया है, जबकि निकाय के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद को निर्विरोध चुने जाने के बाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में वापस लाया गया है.

हॉकी के शासी निकाय, हॉकी इंडिया ने 6 नवंबर, 2020 को अपनी 10वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव आयोजित किए, जहां निकाय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने आधिकारिक तौर पर अपने पदभार संभाल लिया.

ज्ञानेंद्र निंगोम्बम, निर्विरोध चुने जाने पर, पूर्वोत्तर क्षेत्र से हॉकी इंडिया के पहले अध्यक्ष बन गए हैं. निंगोम्बम, जिन्हें अगले दो साल के लिए अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है, ने मोहम्मद मुश्ताक अहमद द्वारा जुलाई, 2020 में अपना इस्तीफा देने के बाद, पहले जो कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी.

मणिपुर के मुख्यमंत्री, एन बिरेन सिंह ने मणिपुर से हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर श्री निंगोम्बम को ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है. जबकि मणिपुर हॉकी ने भी उन्हें हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है.

ज्ञानेंद्र निंगोम्बम: हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

• मणिपुर के निंगोम्बम पिछले 40 वर्षों से राज्य में हॉकी के खेल से जुड़े हैं.

• वे पूर्वोत्तर क्षेत्र में जमीनी स्तर पर हॉकी के खेल के विकास में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और अपने काम से सभी को प्रभावित किया है.

• ज्ञानेंद्र निंगोम्बम हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मणिपुर हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

 • निंगोम्बम ने मणिपुर में एक शाम के दैनिक अख़बार, मेयम के संपादक के तौर पर भी काम किया था.

कोविड -19 के बाद आयोजित होने वाली हॉकी प्रतियोगितायें

गृह मंत्रालय ने सितंबर, 2020 में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी दी थी, 10 वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस के सदस्यों ने घरेलू कैलेंडर की बहाली के संबंध में और मौजूदा कोविड -19 महामारी के बीच सावधानियों को ध्यान में रखते हुए, भारत में इन खेलों के आयोजन के लिए रोडमैप पर महत्त्वपूर्ण चर्चा भी की.

यह चर्चा मुख्य रूप से वर्ष 2021 में एक और सफल वार्षिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजित करने के लिए जरुरी दिशानिर्देशों के संबंध में आयोजित की गई थी जिसके साथ ही आगामी वर्ष में प्रमुख खेल आयोजनों के लिए भी योजना बनाई गई.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News