India’s Most Powerful Women: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं. फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) ने देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं (50 Most Powerful Women) की सूची जारी की है. इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नंबर एक पर हैं.
इस सूची में लोकप्रिय हस्तियों के नाम शामिल हैं. यह महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में देश में उनके योगदान को मान्यता देता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद दूसरे नंबर पर नीता अंबानी का नाम आता है. तीसरे नंबर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन का नाम है.
टॉप 10 में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में किरण मजूमदार शॉ, अरुंधति भट्टाचार्य, गीता गोपीनाथ, सुचित्रा इले और रेड्डी बहनें शामिल हैं. पूरी लिस्ट देखने के लिए (फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिला) पर क्लिक करें.
फॉर्च्यून इंडिया की वेबसाइट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में कहा गया है कि वे मार्च 2020 में लॉकडाउन का ऐलान होने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहली कैबिनेट मंत्री हैं. उन्होंने कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए वित्त मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया.
फॉर्च्यून इंडिया की वेबसाइट पर नीता अंबानी के बारे में बताया गया कि अप्रैल 2020 में जब लॉकडाउन लगा था, तो नीता अंबानी ने Reliance Foundation Hospital की मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक की थी. इस बैठक कोविड से गरीब कितना प्रभावित हुआ, इसको लेकर चर्चा हुई थी. उन्होंने इसके बाद मुंबई में BMC के साथ मिलकर एक टीम बनाई थी. इसकी जिम्मेदारी 250 बेड का एक अस्पताल बनाने की थी. बाद में इस अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 2000 कर दी गई थी.
Our founder featured in #Fortune India's list of country's 50 most powerful women! Smt Nita Ambani's #vision and #leadership of Reliance Foundation led to multiple need-based efforts to help India tide over the COVID-19 crisis.https://t.co/AK6H45nDoN pic.twitter.com/x94MZCEocj
— Reliance Foundation (@ril_foundation) November 30, 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. सौम्या को Tuberculosis और HIV पर अपने शोध के लिए जाना जाता है. WHO की चीफ बनने से पहले उन्होंने डब्ल्यूएचओ के कार्यक्रमों की उप महानिदेशक (DDP) के रूप में कार्य किया था.
Top 20 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची
स्थान | नाम |
1 | निर्मला सीतारमण |
2 | नीता अंबानी |
3 | सौम्या स्वामीनाथन |
4 | किरण मजूमदार शॉ |
5 | सुचित्रा इले |
6 | अरुंधति भट्टाचार्य |
7 | गीता गोपीनाथ |
8 | टेसी थॉमस |
9 | रेखा एम. मेनन |
10 | सुनीता रेड्डी, शोभना कामिनेनी, प्रीथा रेड्डी और संगीता रेड्डी |
11 | अंशुला कांटो |
12 | रेणु सूद कर्नाडी |
13 | शोभना भरतिया |
14 | कल्ली पुरी |
15 | रेवती अद्वैती |
16 | लीना नायर |
17 | मल्लिका श्रीनिवासनी |
18 | स्वाति पीरामली |
19 | विशाखा मुल्ये |
20 | विभा पडलकरी, पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें. |
किरण मजूमदार शॉ भारतीय उद्यमी और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन लिमिटेड की एक्जिक्यूटिव चेयरपर्सन हैं. वे भारत की चौथी सबसे ताकतवर महिला हैं. जुलाई 2020 में उनकी कंपनी बायोकॉन को दवा इटोलिजूमैब (Itolizumab) का कोविड-19 के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल करने की डीसीजीआई से मंजूरी मिली थी.
हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) की सह-संस्थापक सुचित्रा ईला भारत की पांचवीं सबसे शक्तिशाली महिला हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation