FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लिए दूसरे स्थान के तौर पर चुना गया राउरकेला

Dec 17, 2020, 16:58 IST

हॉकी विश्व कप, 2023 में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ दूसरे स्थान के तौर पर राउरकेला शहर को चुना गया है.

Rourkela selected as second venue for FIH Men’s Hockey World Cup 2023
Rourkela selected as second venue for FIH Men’s Hockey World Cup 2023

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अलावा, दूसरे स्थान के तौर पर ओडिशा के राउरकेला को चुना गया है. FIH के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और राज्य के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा ने 11 दिसंबर, 2020 को इस शहर में मौजूदा आधारभूत कार्यों की समीक्षा की और बाद में किये जाने वाले कार्यों के लिए भी रोड मैप तैयार किया.

वर्ष, 2018 में पुरुषों के हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद, नवंबर, 2019 में हॉकी इंडिया द्वारा लगातार दूसरी बार वर्ष, 2023 में हॉकी विश्व कप के मेजबान के तौर पर ओडिशा की घोषणा की गई. वर्ष, 2018 में नवंबर और दिसंबर माह के बीच भारत के भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में हॉकी का विश्व कप भी आयोजित किया गया था.

हॉकी विश्व कप, 2023 में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साथ दूसरे स्थान के तौर पर राउरकेला शहर को चुना गया है. सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला को हॉकी के पालने के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसने कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी सितारों को तैयार किया है.

मुख्य विशेषताएं

• राउरकेला शहर को विश्व कप के लिए तैयार करने के लिए, इस शहर के मौजूदा स्टेडियम को FIH मानक स्टेडियम में अपग्रेड करने के लिए काम किया जाएगा. इसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
• मौजूदा स्टेडियम में बैठने की क्षमता को बढ़ाने, टर्फ (घास) लगाने, गैलरी निर्माण, फ्लड लाइट्स, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कमरों और पार्किंग की जगह सहित अन्य जरुरी काम करके इस स्टेडियम को FIH मानक स्टेडियम के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा.
• FIH के अध्यक्ष द्वारा हवाईअड्डे के अपग्रेडेशन कार्य के साथ-साथ चिकित्सा और आवास सुविधाओं से संबंधित अन्य मुद्दों की भी समीक्षा की गई है.
• हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर और राउरकेला के बीच स्थानीय परिवहन सुविधाओं, यातायात और सुरक्षा की भी समीक्षा की है. इस स्टील सिटी को इस मेगा इवेंट से पहले एक भव्य मेकओवर भी मिलेगा.

महत्त्व

• वर्ष, 2023 का हॉकी विश्व कप, वर्ष, 2018 के हॉकी विश्व कप की तुलना में बहुत बड़ा होने की उम्मीद है. इसके लिए राउरकेला, जो पहले से ही एक नियोजित शहर है, बड़े पैमाने पर अपग्रेडेशन की प्रक्रिया से गुजरेगा.
• इन दोनों स्थानों पर विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाएं एक बार फिर, ओडिशा को एक सफल और यादगार टूर्नामेंट देने और एक मूल्यवान और स्थायी विरासत प्रदान करने में सक्षम बनायेगा.
• ओडिशा राज्य के खेल मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि, राज्य सरकार दुनिया भर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों की मेजबानी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवायेगी.
• राज्य प्रशासन ने भी इन दोनों स्थानों पर सभी आधारभूत कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देने की पेशकश की है.

पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023

वर्ष, 2023 में पुरुषों का FIH हॉकी विश्व कप 13-29 जनवरी, 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा. भारत में इस विश्व कप का 15 वां एडिशन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला, ओडिशा के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News