साहित्य अकादमी ने 22 जून 2017 को बाल साहित्य व युवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल की गुवाहाटी में हुई बैठक में इन पुरस्कारों की घोषणा हुई.
हिंदी भाषा में कविता संग्रह 'अक्षरों की विनती' हेतु तारो सिंदिक को युवा साहित्य पुरस्कार और कहानी 'प्यारे भाई रामसहाय' के लिए स्वयंप्रकाश को बाल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा. युवा पुरस्कार के तहत 24 भारतीय भाषाओं में 16 कविता संग्रह, छह कहानी संग्रह, दो आत्मकथा तथा एक निबंध के लिए पुरस्कार घोषित किए गए.
बाल साहित्य पुरस्कार के लिए भी 24 भाषाओं के लेखकों की घोषणा की गई. बाल साहित्य पुरस्कार उन्हीं पुस्तकों से संबंधित है, जो 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2015 के मध्य पहली बार प्रकाशित हुई.
युवा साहित्य पुरस्कार उन लेखकों को दिया गया, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2017 को 35 वर्ष या उससे कम है. युवा और बाल साहित्य पुरस्कार के तहत एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000 रुपये का चेक 14 नवंबर 2017 को विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे.
बाल साहित्यकार पुरस्कार 2017:
शीर्षक एवं विधा | भाषा | रचनाकार
|
वाइल्ड चाइल्ड एंड अंडर स्टोरी (कहानी) | अंग्रेजी | पारो आनंद |
प्यारे भाई रामसहाय (कहानी) | हिंदी | स्वयंप्रकाश |
जिग्गर कांत (कविता) | कश्मीरी | शौकत अंसारी
|
लालगाछी (उपन्यास) | मैथिली | अमलेंदु शेखर पाठक |
समग्र योगदान | पंजाबी | शांति क्षेत्री
|
डयते कथमाकाशे (कविता) | संस्कृत | राजकुमार मिश्र
|
मेरा देश महान (कविता संग्रह) | उूर्द | नजीर फतेहपुरी |
साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार
शीर्षक एवं विधा | भाषा | रचनाकार
|
द आइवरी थ्रोन (आत्मकथा) | अंग्रेजी | मनु एस पिल्लै |
अक्षरों की विनती (कविता संग्रह) | हिंदी | तारो सिंदिक |
जर्द पनिक दैर (कविता संग्रह) | कश्मीरी | निगहत साहिबा
|
धरतीसं अकाश धरि (कविता संग्रह) | मैथिली | चंदन कुमार झा
|
रानी टट (कविता संग्रह) | पंजाबी | हरमन
|
परिवर्तनकाव्यम् (कविता संग्रह) | संस्कृत | हेमचंद्र बेलवाल
|
मौलाना मोहम्मद हुसैन आजाद और उनका शेरी सफर | उूर्द | रशीद अशरफ खान |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation