संडे टाइम्स द्वारा 07 मई 2017 को जारी की गयी 29वीं रिच लिस्ट 2017 में भारतीयों ने बाजी मारी. इस सूची में ब्रिटेन के 1000 अमीर लोगों के बारे में जानकारी दी गयी, इनमें 40 भारतीय मूल के हैं.
संडे टाइम्स रिच लिस्ट-2017 के अनुसार श्रीचंद एवं गोपीचंद पहले स्थान पर हैं. दोनों हिंदुजा भाइयों की कुल संपत्ति लगभग 16.2 बिलियन पाउंड आंकी गयी.
सूची के अनुसार अमीरों के पास दौलत में भी बढ़ोतरी देखी गयी. यह पाया गया कि वर्ष 2016 में जहां 1000 लोग अरबपति सूची में थे वहीँ 2017 में उतनी दौलत 500 लोगों के पास मौजूद है.
टॉप 10 संडे टाइम्स अमीरों की सूची
रैंक | नाम | संपत्ति (अरब) | नागरिकता | संपत्ति का स्रोत |
1 | श्रीचंद एवं गोपीचंद | £16.20 | भारत | उद्योग और वित्त |
2 | लियोनार्ड ब्लुतनिक | £15.98 | अमेरिका | निवेश, संगीत और मीडिया |
3 | डेविड और साइमन रूबेन | £14.00 | ब्रिटेन | प्रॉपर्टी एवं इंटरनेट |
4 | लक्ष्मी मित्तल | £13.22 | भारत | स्टील |
5 | एलीशर उस्मानोव | £11.79 | रूस | खुदाई और निवेश |
6 | अर्नेस्टो और किर्स्टी बर्टारेली | £11.50 | स्विट्ज़रलैंड और ब्रिटेन | फार्मास्यूटिकल |
7 | गैलेन वेस्टन और जॉर्ज जी वेस्टन | £10.50 | कनाडा और ब्रिटेन | रिटेल |
8 | कर्स्टन रौसिंग और जोर्न रौसिंग | £9.66 | स्वीडन | विरासत और निवेश (टेट्रा पैक) |
9 | ड्यूक ऑफ़ वेस्टमिन्स्टर | £9.52 | इंग्लैंड | प्रॉपर्टी |
10 | चार्लेन डी कार्वाल्हो-हेइनेकेन और मिशेल डी कार्वाल्हो | £9.30 | नीदरलैंड | विरासत, बैंकिंग, पकाना (हेनकेन) |
संडे टाइम्स की सूची
• द संडे टाइम्स रिच लिस्ट ब्रिटेन के 1000 धनी लोगों या परिवारों की सूची है.
• यह सूची ब्रिटेन के राष्ट्रीय समाचार पत्र द संडे टाइम्स द्वारा 1989 से प्रत्येक वर्ष प्रकाशित की जाती है.
• इसमें न केवल ब्रिटेन के नागरिकों को ही शामिल नहीं किया जाता बल्कि ब्रिटेन में रह रहे सभी प्रकार के नागरिकों को इसमें शामिल किया जाता है.
• वर्ष 2015 में पहली बार क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को 300 धनी लोगों की सूची में स्थान नहीं मिला था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation