केंद्र सरकार ने हाल ही में एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puruskar Portal) विकसित किया है. जिसकी मदद से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागो/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके. गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा की यह साझा पोर्टल पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों या संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करेगा.
नया पोर्टल विकसित करने का क्या है उद्देश?
विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाने का उद्देश विभिन्न पुरस्कारों के लिए उपयुक्त आवेदकों तक पंहुचा जा सके साथ ही इन पुरस्कारों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके.
यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करने की सरल सुविधा प्रदान करता है.
क्या है नये पोर्टल का लिंक?
सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का लिंक (https://awards.gov.in) है. आवेदक अधिक जानकारी के लिए इस link पर जा सकते है.
वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के नामांकन या सिफारिशों का link खुला है:
पुरस्कार | अंतिम तिथि |
पद्म पुरस्कार (Padma Awards) | 15/09/2022 |
वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 | 30/09/2022 |
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 | 15/09/2022 |
राष्ट्रीय जल पुरस्कार (National Water Awards) 2022 | 15/09/2022 |
वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार - वयोश्रेष्ठ सम्मान 2022 | 29/08/2022 |
व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 | 28/08/2022 |
व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 | 28/08/2022 |
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 | 28/08/2022 |
राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022 | 31/08/2022 |
नारी शक्ति पुरस्कार 2022 | 31/10/2022 |
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 | 31/08/2022 |
मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 | 29/08/2022 |
जीवन रक्षा पदक (Jeevan Raksha Padak) | 30/09/2022 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation