यहां पर ऐसे पांच क्विज दिए गए हैं जो विश्व के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित हैं. यह क्विज jagranjosh.com के परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं. जो SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं. यह क्विज 21-27 अक्टूबर 2013 के मध्य के हैं.
1. निम्नलिखित में से किस देश ने 15 सदस्यीय (5 स्थायी और 10 अस्थायी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य निर्वाचित होने के बाद इसकी सदस्यता से अक्टूबर 2013 में इस्तीफा दे दिया?
a. चिली
b. लिथुआनिया
c. नाइजीरिया
d. सऊदी अरब
Answer: (d) सऊदी अरब
2. विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस निम्नलिखित में से कब मनाया जाता है? आयोडीन की अल्पता से घेंघा रोग होता है.
a. 23 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 20 अक्टूबर
d. 22 अक्टूबर
Answer: (b) 21 अक्टूबर
3. 14वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन 21 अक्टूबर 2013 को संपन्न हो गया? इसका आयोजन निम्नलिखित में से कहां किया गया?
a. मास्को
b. नई दिल्ली
c. हैदराबाद
d. बालाशिखा
Answer: (a) मास्को
4. म्यांमार में विपक्ष की नेता एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू की को यूरोपीय संघ का शीर्ष सम्मान विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार (Sakharov Prize for Freedom of Thought) स्ट्रॉसबर्ग (फ्रांस) में 22 अक्टूबर 2013 को प्रदान किया गया. उन्हें यह पुरस्कार किस वर्ष दिया गया था?
a. 1990
b. 1991
c. 1989
d. 1992
Answer: (a) 1990
5. आंग सान सू की को यूरोपीय संघ का शीर्ष सम्मान विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार (Sakharov Prize for Freedom of Thought) स्ट्रॉसबर्ग (फ्रांस) में 22 अक्टूबर 2013 को प्रदान किया गया. इनके संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. उन्हें सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार वर्ष 1990 में दिया गया था.
2. आंग सान सू की को वर्ष 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया.
3. आंग सान सू की को वर्ष 1993 में अंतरराष्ट्रीय सामंजस्य के लिए भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
कूट:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. सभी 1, 2 और 3
Answer: (d) सभी 1, 2 और 3
Comments
All Comments (0)
Join the conversation