संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उद्योगपति रतन टाटा विश्व के 50 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं. विश्व के 50 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की यह सूची इंग्लैण्ड की पत्रिका न्यूस्टेट्समैन ने 25 सितंबर 2011 को जारी की.
इंग्लैण्ड की पत्रिका न्यूस्टेट्समैन द्वारा जारी इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल प्रथम स्थान पर हैं. इस सूची में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मैडम इंडिया बताया गया है, जबकि उद्योगपति रतन टाटा को मेटल हेड बताया गया.
इटली में जन्मी सोनिया गांधी को भारत में सर्वाधिक शक्तिशाली नेता बताया गया, जो सितंबर 2010 में चौथी बार अध्यक्ष बनने के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष रहने वाली हस्ती हैं. उद्योगपति रतन टाटा को अंतरराष्ट्रीय शक्ति केंद्र के उभरने का प्रतीक बताया गया तथा कोरस और प्रतिष्ठित जगुआर लैंडरोवर कार का अधिग्रहण कर भारतीय व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय दिया गया.
इंग्लैण्ड की पत्रिका न्यूस्टेट्समैन द्वारा जारी इस सूची में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी, रिपब्लिक टी पार्टी के नेता मिशेल बैकमैन और अल कायदा का आध्यात्मिक नेता अनवर अल अवलाकी भी शामिल हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation