पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस पर रीवा स्टीनकेंप (ऑस्कर पिस्टोरियस की प्रेमिका) की हत्या का आरोप 14 फरवरी 2013 को लगाया. ऑस्कर पिस्टोरियस के प्रिटोरिया स्थित आवास पर गोलीबारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.
ऑस्कर पिस्टोरियस से संबंधित मुख्य तथ्य:
• वर्ष 2012 में टाइम पत्रिका द्वारा ऑस्कर पिस्टोरियस का विश्व के 100 सबसे प्रभावी लोगों में चयन किया गया.
• ऑस्कर पिस्टोरियस ने लंदन ओलंपिक 2012 में भाग लिया था. वह ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले विकलांग हैं.
• ऑस्कर पिस्टोरियस ने वर्ष 2012 के पैरालम्पिक खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation