Assam Final Voter List 2026: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम, नहीं है नाम तो करें यह काम

Last Updated: Feb 10, 2026, 18:09 IST

Assam Final Voter List 2026: चुनाव आयोग ने असम राज्य के लिए विशेष पुनरीक्षण (Special Revision) 2026 की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है, इस नई लिस्ट में  2.495 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल है. बता दें कि मसौदा (Draft) लिस्ट की तुलना में लगभग 2.43 लाख नाम कम है.

वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

असम फाइनल वोटर लिस्ट 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 10 फरवरी 2026 को असम विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण (Special Revision – SR) की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रक्रिया में घर-घर वेरिफिकेशन किया गया, जिसमें 29,656 बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) ने काम किया। ड्राफ्ट लिस्ट में दर्ज 2.52 करोड़ मतदाताओं की संख्या घटकर अब 2,49,58,139 रह गई है। यानी कुल 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। 

किन कारणों से हटाए गए नाम

राज्य में फाइनल लिस्ट से हटाए गए नामों में मृत मतदाता, स्थान बदल चुके लोग और डुप्लीकेट एंट्री शामिल हैं। पहले फेज में ही ड्राफ्ट से करीब 10 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे। 1 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग डेट माना गया और दावे-आपत्तियों व सत्यापन प्रक्रिया के बाद 10 फरवरी तक लिस्ट को क्लियर किया गया। संशोधन के बाद कुल मतदाता संख्या लगभग 2.495 करोड़ हो गई है।

फाइनल मतदाता सूची कहां देखें

मतदाता अपनी डिटेल्स राष्ट्रीय ECI पोर्टल voters.eci.gov.in/download-eroll से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceoassam.nic.in पर भी रोल उपलब्ध है। नाम सर्च करने के लिए electoralsearch.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है, जहाँ EPIC नंबर, नाम या मोबाइल नंबर से जानकारी मिल जाती है।

वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम:

स्टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट ceoassam.nic.in खोलें
स्टेप 2: अब आपके सामने सर्च पेज खुलेगा। यहाँ दो तरीके मिलेंगे-

  • EPIC नंबर से सर्च करें, या

  • नाम, जन्मतिथि, जिला, विधानसभा क्षेत्र डालकर सर्च करें।

स्टेप 3: जरूरी डिटेल्स भरें और Search बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर आपकी वोटर डिटेल दिख जाएगी,

स्टेप 5: चाहें तो वहीं से स्लिप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

PDF वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका

इसके लिए राज्य के नागरिक, सबसे पहले voters.eci.gov.in/download-eroll पर जाएं। फिर राज्य में “Assam”, वर्ष 2026, Roll Type में “Final Roll”, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। इसके बाद भाषा चुनकर सबमिट करें। सामने आए पीडीएफ में अपने बूथ या गांव की सूची डाउनलोड करें और Ctrl+F से अपना नाम खोजें।

मोबाइल पर कैसे देखें अपना नाम 

यदि डाउनलोड नहीं करना चाहते तो electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर EPIC या नाम, जन्मतिथि और जिला डालकर सर्च करें। मोबाइल यूजर्स Voter Helpline App से भी जांच कर सकते हैं। इसमें नया पंजीकरण (Form-6) और सुधार (Form-8) की सुविधा भी मिलती है। 

PM Kisan 22th Installment Date: 22वीं किस्त इस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी क्या? ऐसे चेक करें स्टेटस

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 10, 2026, 18:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News