Naman Awards 2026: गिल और राहुल द्रविड़ सहित इन क्रिकेट के सितारों को मिलेगा सम्मान, देखें कौन बड़े नाम है शामिल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित नामन अवॉर्ड्स 2026 (Naman Awards 2026) का आयोजन करने जा रहा है। मारोह में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा, जबकि मिताली राज को महिला लाइफटाइम सम्मान दिया जाएगा।
Naman Awards 2026: BCCI 15 मार्च को नई दिल्ली में नामन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन करेगा। समारोह में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा, जबकि मिताली राज को महिला लाइफटाइम सम्मान दिया जाएगा। शुभमन गिल और स्मृति मंधाना भी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित होंगे।
15 मार्च को नई दिल्ली में होगा आयोजन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित नामन अवॉर्ड्स 2026 (Naman Awards 2026) का आयोजन करने जा रहा है। यह वार्षिक समारोह अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
इस साल BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को BCCI का सर्वोच्च सम्मान कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। दोनों ने खिलाड़ी, कोच और प्रशासक के रूप में भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मिताली राज को मिलेगा महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को महिला क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला) से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने दो दशकों से अधिक लंबे करियर में 7,805 वनडे रन बनाकर महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई।
शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेगा बड़ा सम्मान
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर) दिया जाएगा। वहीं स्मृति मंधाना को पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिलेगा।
ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों का होगा सम्मान
नामन अवॉर्ड्स 2026 में एक खास पहल के तहत ICC ट्रॉफी जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025, अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप 2026 और अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीमें शामिल हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.