कितना बड़ा है ईरान और क्या था इसका पुराना नाम, जानने के लिए यहां पढ़ें

Last Updated: Mar 3, 2026, 09:56 IST

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। ऐसे में भूराजनीतिक परिदृश्य में यह एक बड़ी घटना है। ईरान दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है। इस लेख में हम ईरान से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे।

ईरान की राजधानी क्या है ?
ईरान की राजधानी क्या है ?

ईरान भौगोलिक और रणनीतिक रूप से दुनिया के महत्त्वपूर्ण देशों में है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है। भारत की तुलना में करीब आधा है। इसकी राजधानी तेहरान है, जो कि उत्तर में अल्बोर्ज पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है।

कितना बड़ा है ईरान

ईरान के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 16,48,195 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरी दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है। भारत की तुलना में यह आधा है, क्योंकि भारत का कुल एरिया 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। 

यूरोप के देशों से भी बड़ा है ईरान

ईरान की तुलना यदि यूरोप के कुछ देशों से की जाए, तो इसका क्षेत्रफल अधिक है। यदि यूरोप के फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल को साथ मिला दिया जाए, तब भी ईरान का एरिया अधिक है। यहां एक बड़ा रेगिस्तान दश्त-ए-लुत और बड़े-बड़े अल्बोर्ज और जाग्रोस जैसे ऊंचे पहाड़ हैं।

क्या है ईरान की राजधानी 

ईरान की राजधानी(Capital of Iran) की बात करें, तो यह तेहरान(Tehran) है। यह ईरान के उत्तर में अल्बोर्ज पर्वत श्रृंखला की तलहटी में है। साथ ही, ईरान का सबसे बड़ा शहर होने के साथ राजनीतिक और रणनीतिक रूप से भी महत्त्वपूर्ण है।

पहले किस नाम से जाना जाता था ईरान

अब सवाल है कि ईरान देश को पहले किस नाम से जाना जाता था। आपको बता दें कि ईरान का पुराना नाम फारस(Persia) था। आज भी यहां फारस की खाड़ी मौजूद है। साल 1935 में आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर ईरान हो गया था। इसके अर्थ की बात करें, तो इसका अर्थ ‘आर्यों की भूमि’ होता है।

ईरान के पड़ोसी देश कौन-कौन-से हैं

ईरान कुल 7 देशों से अपनी सीमा साझा करता है। 

  • पूर्व में- पाकिस्तान और अफगानिस्तान
  • पश्चिम में- इराक और तुर्किये
  • उत्तर- अर्मेनिया, अजरबैजान और तुर्केमेनिस्तान

आपको बता दें कि ईरान के उत्तर दिशा में कैस्पियन सागर है। यहां इसकी समुद्री सीमा कजाकिस्तान और रूस से मिलती है। वहीं, दक्षिण में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी है, जहां इसकी समुद्री सीमा ओमान, सयुंक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब से मिलती है।

सबसे लंबी सीमा किस देश के साथ है

ईरान की सबसे लंबी सीमा इराक के साथ लगती है, जो कि 1458 किलोमीटर है। वहीं, पाकिस्तान से लगनी वाली इसकी सीमा भी बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि भारत चाबहार पोर्ट के जरिये अफगानिस्तान तक पहुंचने का रास्ता बनाता है। इसका फायदा यह है कि अफगानिस्तान तक संपर्क रखने के लिए भारत पाकिस्तान पर निर्भर नहीं रह सकता है। इस वजह से ईरान में चाबहार पोर्ट भारत के लिए प्रमुख माना जाता है।

पढ़ेंः कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखाई देगा, जानें यहां


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 09:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News