Current Affairs Quiz 11 May 2026: भारतीय नौसेना का नया चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ किसे नियुक्त किया गया है?

Last Updated: May 11, 2026, 18:43 IST

Current Affairs Quiz 11 May 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 11 मई 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब।  

Current Affairs Quiz 11 May 2026
Current Affairs Quiz 11 May 2026

Current Affairs Quiz 11 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।  

1. भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. जनरल अनिल चौहान

B. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

C. जनरल मनोज पांडे

D. एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी 

उत्तर: B. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (NS Raja Subramani) को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सैन्य मामलों के विभाग (DMA) का सचिव नियुक्त किया गया है। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति का कार्यकाल 30 मई 2026 को वर्तमान CDS का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शुरू होगा।

2. भारतीय नौसेना के अगले चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

B. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 

C. जनरल अनिल चौहान

D. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 

उत्तर:  D. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (Krishna Swaminathan) को भारतीय नौसेना का अगला नौसेना प्रमुख (Chief of Naval Staff) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और 31 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा। वह एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिन्होंने 30 अप्रैल 2024 को भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। 

3. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में 10 मई 2026 को किसने शपथ ली?

A. सी. जोसेफ विजय 

B. ई. पलानीस्वामी

C. एम.के. स्टालिन

D. कमल हासन 

उत्तर:  A. सी. जोसेफ विजय 

अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साल 1967 के बाद पहली बार DMK-AIADMK गठबंधन से बाहर किसी नेता ने राज्य की सत्ता संभाली है। विजय अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए सर्बाधिक सीट हासिल की थी।

4. शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?

A. असम 

B. झारखंड

C. पश्चिम बंगाल 

D. केरल 

उत्तर:  C. पश्चिम बंगाल 

शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

5. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल कब मनाया जाता है?

A. 09 मई 

B. 10 मई 

C. 11 मई 

D. 12 मई 

उत्तर: C. 11 मई 

भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1998 में हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) की ऐतिहासिक सफलता की याद दिलाता है, जिसने दुनिया के सामने भारत की तकनीकी ताकत को साबित किया था। इस मौके पर विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है और वैज्ञानिकों व नवाचारकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है। 

Ladli Behna Yojana 36th Installment: इस तारीख को बैंक खातों में आयेगी योजना की 36वीं किस्त, ऐसे कर सकेंगे चेक

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 18:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News